नागरिकता संसोधन कानून को लेकर बीते दिनों देश में काफी बवाल मचा हुआ था। देश के अलग-अलग शहरों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। दिल्ली का शाहीन बाग इलाका इसका मुख्य केंद्र बना। कोरोना वायरस के चलते पुलिस ने इस इलाके में बैठे प्रदर्शकारियों को हटा दिया। हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने हाल में ही इसे लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर सुशांत सिंह ने उन्हें जवाब दिया।
बॉलीवुड एक्टर ने पूछा- कागज मिले कि नहीं, मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज जोशी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'कागज मिले कि नहीं इतने दिनो में?' उनके इस ट्वीट के बारे लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे। इसके बाद सुशांत सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, 'कागजी वादे मिले, नफरत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली।
काग़ज़ी वादे मिले, नफ़रत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली। https://t.co/xojI3rAaVv
विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे सुशांत
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों में सुशांत सिंह शामिल हुए थे। कई जगहों पर जाकर उन्होंने भाषण भी दिए। अब भी लगातार वो इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
कांग्रेस पर मनोज जोशी ने साधा निशाना
इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान पर मनोज जोशी ने प्रतिक्रिया दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है, क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री और ना ही गृह मंत्री।
मनोज जोशी ने इस पर जवाब देते हुए कहा था, 'मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बात को लेकर परेशान हैं कि एमपी की भाजपा सरकार बिना मंत्रियों के चल रही। भाई आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी बिना सिर पैर के चल रही है। न विचारधारा है, न नेता, न कार्यकर्ता।'
बहू ऐश्वर्या को लेकर ट्रोलर ने किया भद्दा कमेंट, अमिताभ बच्चन ने सिर्फ एक जवाब देकर कर दी बोलती बंद