फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atul Kulkarni: 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर अतुल कुलकर्णी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Mon, 15 May 2023 01:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 May 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
City of Dreams series actor Atul Kulkarni talks about politics and Laal Singh Chaddha box office debacle
अतुल कुलकर्णी-'लाल सिंह चड्ढा' - फोटो : सोशल मीडिया

अतुल कुलकर्णी इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'चांदनी बार' और 'हे राम' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। कई वर्षों तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले अतुल ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए स्क्रिप्ट लेखन में हाथ आजमाया। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक थी। आमिर खान और करीना कपूर जैसे सितारे होने के बावजूद फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस पर हाल ही में अतुल कुलकर्णी ने चुप्पी तोड़ी है।

City of Dreams series actor Atul Kulkarni talks about politics and Laal Singh Chaddha box office debacle
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिस वक्त फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई उसी दौरान सोशल मीडिया पर बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड जोरों पर चल रहा था। इसका असर इस फिल्म पर पड़ता नजर आया। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अतुल से जब इतने बड़े प्रोजेक्ट के फेलियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तुरंत कहा, 'मैं काफी लंबे वक्त से इंडस्ट्री में हूं और इस तरह की चीजों का अनुभव किया है।'

City of Dreams series actor Atul Kulkarni talks about politics and Laal Singh Chaddha box office debacle
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अतुल कुलकर्णा ने आगे कहा, 'हर बार जब आप कोई प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो सोचते हैं कि लोग इसे पसंद करेंगे। कई बार ऐसा होता है और कई बार ऐसा नहीं हो पाता है। ऐसे में आप इस पेशे का रवैया नहीं बदल सकते हैं।'
Aishwarya-Vikram: मणिरत्नम फिर पर्दे पर बनाएंगे ऐश्वर्या-विक्रम की जोड़ी, इस बार प्यार भरा होगा कहानी का अंत!

विज्ञापन
विज्ञापन
City of Dreams series actor Atul Kulkarni talks about politics and Laal Singh Chaddha box office debacle
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

अतुल कुलकर्णी ने बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में चले बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड को भी खारिज किया और कहा, 'मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से दर्शकों पर छोड़ देना चाहिए कि वे कुछ देखना चाहते हैं या नहीं, चाहे वह फिल्म हो या पेंटिंग। किसी को भी यह तय नहीं करना चाहिए कि क्या देखना है। किसी को क्या करना है, यह दूसरे तय नहीं करें।'
Tejas: कंगना रणौत की एरियल एक्शन थ्रिलर 'तेजस' पर आया अपडेट, जुलाई या अगस्त में सिनेमाघरों दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
City of Dreams series actor Atul Kulkarni talks about politics and Laal Singh Chaddha box office debacle
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अतुल कुलकर्णी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि आप किसी भी तरह से राजनीति को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'आप जिंदगी में जो भी करते हैं, उसके मूल में राजनीति होती है, जो आपके लिए मायने रखती है।' वर्क फ्रंट की बात करों तो अतुल जल्द ही वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका एलान हुआ है।
Ab Dilli Dur Nahin: मुकेश अंबानी ने 'एंटीलिया' में फिल्म की स्क्रीनिंग का किया आग्रह, भेजा ऑफिशियल मेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed