फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Code Name Tiranga Teaser: देश को बचाने के मिशन पर चलीं परिणीति, देखें 'कोड नेम तिरंगा' का धमाकेदार टीजर

Thu, 22 Sep 2022 01:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Code Name Tiranga Teaser out Parineeti chopra is on a mission in this action packed thriller with hardy sandhu
'कोड नेमः तिरंगा' का टीजर रिलीज - फोटो : यूट्यूब

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस बार अपने फैंस के लिए एक्शन थ्रिलर लेकर आने वाली हैं। वह लंबे से समय हार्डी संधू संग अपनी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' की शूटिंग में व्यस्त थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही थीं। अब आखिरकार इस पावर पैक थ्रिलर का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें परिणीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। जबकि हार्डी संधू  भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।



 

Code Name Tiranga Teaser out Parineeti chopra is on a mission in this action packed thriller with hardy sandhu
'कोड नेमः तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू - फोटो : social media

देशभक्ति की भावना से  भरी होगी  'कोड नेमः तिरंगा'
फिल्म 'कोड नेमः तिरंगा' एक जासूस की कहानी है, जो अपने देश के लिए एक मिशन पर है। जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाती हुई दिखाई देने वाले हैं, जबकि हार्डी संधू के किरदार का पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है। वह इस फिल्म में अपने रोल से सबको हैरत में डाल सकते हैं।

Thank God: अजय देवगन की फिल्म पर कायस्थ समाज का विरोध, भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप
 

Code Name Tiranga Teaser out Parineeti chopra is on a mission in this action packed thriller with hardy sandhu
'कोड नेमः तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा - फोटो : insta

हाथ में गन थामें जबरदस्त एक्शन करती दिखीं परिणीति चोपड़ा
'कोड नेमः तिरंगा' के टीजर में परिणीति को देश के लिए एक नए मिशन पर जाते हुए देखा जा सकता है। वह जबरदस्त एक्शन करने के साथ ताबड़तोड़ गोलियां चलाती नजर आ रही हैं। फिलहाल टीजर में भी हार्डी संधू का किरदार सस्पेंस भरा ही दिख रहा है। जहां वह एक बार परिणीति के साथ दिखाई दिए तो वहीं अगले सीन में उनके चेहरे की मुस्कुराहट ने सारी लाइमलाइट खींच ली।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही ब्रह्मास्त्र की कमाई, साउथ फिल्मों का बुधवार को ऐसा रहा हाल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Code Name Tiranga Teaser out Parineeti chopra is on a mission in this action packed thriller with hardy sandhu
'कोड नेमः तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
'कोड नेमः तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती, और रजित कपूर जैसे कलाकार आएंगे। यह फिल्म भूषण कुमार, रिलायंस एंटरटेनमेंट और रिभुदास गुप्ता व विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्मित है। देशभक्ति की भावना से भरी 'कोड नेमः तिरंगा' 14 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यहां देखें फिल्म का  टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed