टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रहे सभी कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं, पिछले कुछ वर्षों में 'बिग बॉस' का हिस्सा रहे कई सितारों का कम उम्र में देहांत हो गया है। इनमें राजू श्रीवास्तव से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक कई सेलेब्स शामिल हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सलमान खान के शो का हिस्सा रहे और कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।
Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव से सिद्धार्थ तक, 'बिग बॉस' के इन सितारों ने कम उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजू श्रीवास्तव
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद से पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे। पहले दिन से ही राजू वेंटिलेटर पर थे, बीच में उनकी सेहत में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा था, लेकिन अब 21 सितंबर को उनका निधन हो गया।
Raju Srivastav: कभी स्कूल की फीस भरने के भी नहीं थे गजोधर भैया के पास पैसे, टैलेंट के दम पर ऐसे पूरी की पढ़ाई
सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट एक अभिनेत्री होने के साथ राजनेता भी थीं और वह 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं। सोनाली अपनी टिकटॉक वीडियोज को लेकर भी काफी फेसम हुई थीं। वहीं, इसी साल 22 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पीए पर ही उनके मर्डर का आरोप लगा है।
स्वामी ओम
स्वामी ओम 'बिग बॉस 10' के सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट थे। उन्होंने शो में कुछ ऐसी हरकत की थी, जिसकी वजह से वह काफी चर्चाओं में रहे थे। वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी में उनका देहांत हो गया।
सिद्धार्थ शुक्ला
'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 2021 में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर ने सबके हैरान कर दिया था।