{"_id":"5c12150abdec2241bc2387b1","slug":"comedian-ali-asgar-was-molested-in-a-wedding-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब भीड़ में छेड़खानी के शिकार हो गए अली असगर, बोले- 'महिला समझकर शराबियों ने सीने पर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब भीड़ में छेड़खानी के शिकार हो गए अली असगर, बोले- 'महिला समझकर शराबियों ने सीने पर...'
Thu, 13 Dec 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में 'दादी' की भूमिका में नजर आने वाले कॉमेडियन और एक्टर अली असगर अपने आने वाले नए शो 'कानपुर वाले खुरानाज' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच अली के साथ एक ऐसी अप्रिय घटना हुई जिसका दास्तां उन्होंने खुद सुनाई है।
2 of 5
ali
दरअसल अली असगर हाल ही में दिल्ली पहुंचे जहां लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे। अली यहां अपना अपकमिंग शो ''कानपुर वाले खुरानाज' प्रमोट करने आए थे। लेकिन इसी बीच कुछ लोगों को अली के महिला होने की कन्फ्यूजन हो गई और लोग उनके साथ छेड़खानी करने लगे।
3 of 5
ali
दरअसल अली को जब स्टेज पर अनाउंसर ने बुलाया तो उन्हें दादी कहकर बुलाया। ऐसे में शराब के नशे में धुत लोगों को लगा कि वो महिला हैं और उनके साथ बदतमीजी करने लगे। अली के मुताबिक लोगों ने उनके सीने पर हाथ मारना शुरू कर दिया। अली फीमेल के लुक में इतने जंचते हैं कि कई बार लोगों को कन्फ्यूजन हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ali asgar
अली बताते हैं, 'ऐसे शोज के लिए मैं जहां भी जाता हूं, मैं एंकर को अपना नाम अनाउंस नहीं करने देता। मैं बस दादी के तौर पर एंट्री करता हूं। इस इवेंट पर जब मैं पहुंचा लोग पीकर धुत हो चुके थे। मेरी टीम में एक लड़की है, उसने मुझे बचाया वरना मैं निकल नहीं पाता।'
विज्ञापन
5 of 5
Ali Asgar
अली असगर जल्द ही सुनील ग्रोवर के साथ कानपुर वाले खुरानाज में नजर आने वाले हैं। इस शो में वह साली की भूमिका में हैं जिसका नाम चौथी है। 'कानपुर वाले खुरानाज में सुनील ग्रोवर अपनी पुरानी टीम के साथ लौट रहे हैं। स्टार प्लस के इस कॉमेडी शो में सुनील ग्रोवर के साथ अली असगर और उपासना सिंह से साथ कुणाल खेमू भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।