फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन में 23 गोलियां ले रहे कपिल शर्मा, हैवी डोज का ऐसा असर कि बर्थडे पर पूरा दिन करते रहे ये काम

Fri, 13 Apr 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
comedian kapil sharma taking heavy dose 23 pills in a day
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है । खबरों की मानें तो कपिल काफी बीमार हैं और वो एक दिन में 23 गोलियां खा रहे हैं । दवाइयों के हैवी डोज का असर उनके दिमाग पर पड़ रहा है। अपने खिलाफ होते फैंस को देख वो भारी तनाव में हैं ।

comedian kapil sharma taking heavy dose 23 pills in a day
कपिल शर्मा

फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने इस बात का खुलासा किया है । उन्होंने कहा, 'कपिल की तबीयत ठीक नहीं है और वो एक दिन में करीब 23 से ज्यादा दवाइयां ले रहे हैं ।' बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, कपिल ज्यादातर समय सोते रहते हैं ।

comedian kapil sharma taking heavy dose 23 pills in a day
कपिल शर्मा

यहां तक कि अपने बर्थडे 2 अप्रैल के दिन भी वो पूरे टाइम सोते रहे। कपिल का नया शो भी 3 एपिसोड के बाद बंद हो गया । उन्हें अपना नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' पसंद नहीं आ रहा था । यह बात उन्होंने मेकर्स से भी कही थी कि कुछ मजा नहीं आ रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian kapil sharma taking heavy dose 23 pills in a day
कपिल शर्मा

इसके बाद वो लगातार अपनी शूटिंग कैंसिल करने लगे । कॉमेडियन के बिहेवियर को देखते हुए फैमिली टाइम.. के प्रोड्यूसर उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की सोच रहे हैं । वहीं सोनी चैनल कुछ हफ्ते रुककर चीजों को देख रहा है। एक हफ्ते बाद चैनल कपिल के शो के बारे में कोई फैसला लेगा ।

विज्ञापन
comedian kapil sharma taking heavy dose 23 pills in a day
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा से जुड़े विवाद पर सुनील ग्रोवर का बयान भी सामने आया है । यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा, 'कपिल को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए । उनकी फैमिली को भी उनका ध्यान रखना चाहिए । मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed