कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार के लिए दोहरे संकट की घड़ी है। परिवार के दो बेटे अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि अपनी कॉमेडी से दर्शकों को जमकर हंसाने वाले कॉमेडियन और भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव बुधवार को जिम में कसरत करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ा है। इस बात की पुष्टि कॉमेडियन के परिवार की तरफ से की गई है। हैरानी की बात यह है कि राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई भी अस्पताल में भर्ती हैं।
Raju Shrivastava: राजू श्रीवास्तव के परिवार के लिए मुश्किल वक्त, कॉमेडियन के छोटे भाई भी अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन