शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज हो चुकी है। किंग खान के फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में जुटे। हर किसी का उत्साह देखने लायक रहा। बता दें कि 'डंकी' शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। दर्शकों के बीच निर्देशक और शाहरुख दोनों को लेकर खुशी है। तमाम दर्शक और फैंस ये दावा करते दिखे कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दो हजार करोड़ रुपये के पार जाएगी। कॉमेडियन सुनील पॉल भी शाहरुख की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे।
Dunki: 'डंकी' की रिलीज पर खुशी से झूमे फैंस, बोले- राजू और किंग खान की जोड़ी करेगी डबल धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील पॉल ने 'डंकी' स्टार शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं उनका फैन हूं। जितना स्टडी और अभ्यास में अपनी औकात के हिसाब से कर सका, मैंने किया। स्टेज पर जब मिमिक्री में मेरी एंट्री हुई मैं उनकी आवाज निकालता था। जब मैं उनका 'सर्कस' शो देखता तो दुआ करता ये फिल्मों में आ जाएं। मैं उनका फर्स्ट डे फर्स्ट शो ही देखता हूं'। सुनील ने आगे कहा मैं सभी से ये कहूंगा, 'बहुत साल के बाद फिल्म आई है ढंग की, जिसका नाम है डंकी, आपसे रिक्वेस्ट कर रहा है ये मंकी, जो नहीं देखेगा वो है.... और इसके बाद सुनील पॉल गधे की आवाज अपने मुंह से निकालने लगे'।
सुनील पॉल ने कहा, ' ये फिल्म दो हजार करोड़ रुपये कमाएगी। एक हजार करोड़ रुपये बाजीगर शाहरुख खान के लिए और एक हजार करोड़ रुपये जादूगर राजकुमार हिरानी के लिए'। फिल्म देखने पहुंचे एक दर्शक ने कहा, 'शाहरुख इस साल जनवरी में 'पठान' लेकर आए थे, काफी बायकॉट हुआ फिर भी शाहरुख ने अकेले फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। फिर साल के बीच में 'जवान' लेकर आए तो उसने भी रिकॉर्ड बनाया और पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब इस साल के आखिर में डंकी लेकर आए हैं। यह जवान और पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी। शाहरुख इस साल खुद धमाल मचा चुके हैं। इस फिल्म में डबल धमाका हैं। इस फिल्म में सबसे बड़ी बात है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म है। उनकी सारी फिल्में लोगों के दिलों को छूती हैं। इस फिल्म को जिस तरह प्रमोट किया गया है, विक्की कौशल और तापसी पन्नू की मौजूदगी...यह निश्चित है कि ये फिल्म 1000 करोड़ से ऊपर जाएगी'।
Throwback Thursday: जब अनुपम के शो में शाहरुख खान ने उड़ाया खुद का मजाक, नाम को लेकर कही थी यह बात
सिनेमाहॉल आए एक दर्शक ने कहा, 'पिछले कुछ साल इंडस्ट्री के लिए काफी खराब गए थे। लेकिन, पठान ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिर गदर 2, जवान ब्लॉकबस्टर रहीं। अब रणबीर की फिल्म एनिमल भी धमाल मचा रही है। 'डंकी' भी कमाल करेगी। जो लोग कहते थे कि साउथ ने बॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया है। तो उन लोगों के लिए जवान है कि एक आदमी सबकुछ बदल सकता है और वो है किंग खान। वो बादशाह है, वो रईस है और वो बाजीगर है'।
Dunki Twitter Review: पठान जवान के बाद डंकी का 'डंका', ट्विटर पर शाहरुख के अलावा इस अभिनेता की हो रही तारीफ
एक अन्य फैन ने कहा, 'हम इंतजार कर रहे थे कि कब आएगी फिल्म और जब आई है तो हम आ गए हैं। ये शाहरुख की फिल्म है और राजकुमार हिरानी हैं...तो ये फिल्म शानदार तो होगी ही।' एक दर्शक ने कहा, 'शाहरुख की ये फिल्म 3000 करोड़ भी कमा सकती है। ये 'सालार' को पीछे छोड़ेगी'। सिनेमाहॉल में जुटी भीड़ को देखकर एक दर्शक ने कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि ये खरीदी हुई भीड़ नहीं है, ये उनकी कमाई हुई भीड़ है। तो हम भी वही कह रहे हैं कि हम लोगों को शाहरुख सर को देखना होता है। वे रूल करने के लिए ही बने हैं। अगर मैं कहूं कि वो शाहरुख हैं तो क्या बात होगी'। सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर आए एक दर्शक ने कहा कि वह शाहरुख खान को इस साल तीसरी बार सिनेमाघर में देखने आए हैं। दर्शक ने कहा, 'शाहरुख सर और राजू सर छा गए हैं। ये फिल्म डबल मेगा ब्लॉकबस्टर होगी'।
KWK 8: नई पीढ़ी के कलाकारों को लेकर रोहित ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'जरूरत से ज्यादा सोचते हैं नए अभिनेता'