{"_id":"5e2d47938ebc3e7e583b1c7f","slug":"commando-3-actress-adah-sharma-salute-nation-on-republic-day-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमांडो 3 की हीरोइन ने बंदूक उठाकर किया देश को सैल्यूट, वीडियो में हर निशाना दिखा अचूक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमांडो 3 की हीरोइन ने बंदूक उठाकर किया देश को सैल्यूट, वीडियो में हर निशाना दिखा अचूक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अदा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल की सुपरहिट फिल्म कमांडो 3 में दमदार पुलिस अफसर के किरदार में नजर आईं चुलबुली अभिनेत्री अदा शर्मा ने गणतंत्र दिवस का पर्व अपने खास हुनर निशानेबाजी का अभ्यास करते हुए मनाया। इस मौके पर अदा ने अमर उजाला के पाठकों के लिए एक खास वीडियो भी साझा किया जिसमें वह हर निशाना बिल्कुल सटीक लगाती नजर आ रही हैं।
2 of 4
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 1920 से हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू करने वाली अदा शर्मा लगातार कामयाब फिल्में देती रही हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू सिनेमा में भी उन्होंने काफी नाम कमाया है। अभिनय के अलावा अदा शर्मा नृत्य, मार्शल आर्ट्स और निशानेबाजी में भी खूब पारंगत हैं।
अदा कहती हैं, “निशानेबाजी मेरे लिए ध्यान लगाने के समान है। जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं बंदूक उठाकर शूटिंग रेंज पहुंच जाती हूं। इससे न सिर्फ मुझे अपने विचार केंद्रित रखने में मदद मिलता है बल्कि ये मेरे लिए एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। अभिनय, नृत्य और मार्शल आर्ट्स सरीखा ही मेरा निशानेबाजी से भी प्यार है और इस प्यार के लिए मैं अपने व्यस्त समय से भी मौका निकाल ही लेती हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Adah Sharma
अदा शर्मा पिछले साल तमिल सिनेमा में फिल्म चार्ली चैपलिन की सीक्वेल में, तेलुगू सिनेमा में फिल्म कल्कि में और हिंदी सिनेमा में फिल्म बाईपास रोड व कमांडो 3 में नजर आईं थी। फिल्म कमांडो 3 की सफलता के बाद से अदा शर्मा ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है, हालांकि उनके पास नई कहानियों के ढेर लग चुके हैं। अदा थोड़ा रुककर नई हिंदी फिल्म साइन करने के मूड में हैं औऱ इन दिनों अपना पूरा ध्यान अपनी निर्माणाधीन फिल्म मैन टू मैन में लगा रही हैं, जिसमें उनका किरदार काफी रोचक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।