{"_id":"5e2d44478ebc3e4ad8189e76","slug":"ranveer-singh-starrer-film-83-first-look-released-by-kapil-dev-and-kamal-haasan-in-chennai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में जुटे वर्ल्ड कप 83 के खिलाड़ी, कपिल देव और कमल हासन ने रिलीज किया फिल्म का फर्स्ट लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चेन्नई में जुटे वर्ल्ड कप 83 के खिलाड़ी, कपिल देव और कमल हासन ने रिलीज किया फिल्म का फर्स्ट लुक
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
83
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट का नाम दुनिया में सबसे ऊंचा करने वाली विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ चेन्नई में फिल्म 83 का शानदार फर्स्ट लुक जारी किया। इस मौके पर फिल्म 83 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
2 of 4
83
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 83 को रिलायंस एंटरटेनमेंट हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज कर रहा है। साल 1983 में चमत्कारिक रूप से पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव अपनी तब की टीम के साथियों के साथ यहां खास तौर से मौजूद रहे। कपिल देव देर तक मशहूर अभिनेता कमल हासन से बातें करते दिखे। कमल हासन इस फिल्म के तमिल संस्करण को अपनी कंपनी के जरिए रिलीज कर रहे हैं।
3 of 4
83
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस मौके पर फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का किरदार निभा रहे ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभा रहे साकिब सलीम, सैयद किरमानी बने साहिल खट्टर, संदीप पाटिल बने चिराग पाटिल, दिलीप वेंगसरकर का किरदार निभा रहे आदिनाथ कोठारे, रवि शास्त्री बने धैर्य करवा, कीर्ति आजाद बने दिनकर शर्मा, यशपाल शर्मा का किरदार निभा रहे जतिन सरना और मदन लाल का फिल्म 83 में किरदार निभा रहे हार्डी संधू आदि खास तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
83
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह, कपिल देव और कमल हासन के साथ फिल्म 83 के फर्स्ट लुक लॉन्च पर मशहूर खिलाड़ी श्रीकांत भी खास तौर से मौजूद रहे। फिल्म 83 को मशहूर निर्देशक कबीर खान ने निर्देशित किया है जिनकी वेब सीरीज द फॉरगॉटेन आर्मी इन दिनों ओटीटी पर खूब चर्चाएं बटोर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।