फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तानाजी के 200 करोड़ कमाते ही अनसंग वॉरियर सीरीज पर अजय देवगन का बड़ा फैसला, टूटे लाखों फैंस के दिल

Sun, 26 Jan 2020 01:11 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 26 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Tanhaji 200 cr club Ajay Devgn Reaction On Unsung Warrior Series
Tanhaji - फोटो : Twitter

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनंसग वॉरियर' इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई है। आमतौर पर जनवरी के शुरुआती दिनों में फिल्में अच्छा व्यापार नहीं करती हैं बावजूद इसके तानाजी को जबर्दस्त सफलता हासिल हुई है। यह फिल्म करीब 15 दिनों में 200 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। इसी के साथ अजय देवगन 'अनसंग वॉरियर' सीरीज की यह बेहतरीन बोहनी है। इस सीरीज को लेकर अजय देवगन भी काफी खुश हैं। उनका मानना है कि इस सफलता के साथ ही यह सीरीज अपने पैरो पर खड़ी हो गई है।

Tanhaji 200 cr club Ajay Devgn Reaction On Unsung Warrior Series
अजय देवगन और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन ने कहा, 'द अनसंग वॉरियर फ्रेंचाइजी अपने पैरो पर खड़ी हो गई है। यह बहादुरों की असल कहानियां है जिसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की आवश्यकता है। मेरा प्रोडक्शन हाउस इस फ्रेंचाइजी के लिए पूरी तरह से तत्पर है। एक अभिनेता के तौर पर मैं हर एक फिल्म में नहीं रहूंगा। भले ही मैं फिल्म में नहीं रहूंगा लेकिन हम फिल्म के स्तर और तकनीक से बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। फिल्म के लिए हमारे पास बड़ा बजट होगा।'
Tanhaji 200 cr club Ajay Devgn Reaction On Unsung Warrior Series
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai
गौरतलब है कि अजय देवगन की यह 100वीं फिल्म है जिसके लिए उन्होंने करीब दो साल का वक्त दिया था। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसे बेहतरीन 3डी फिल्म बनाने के लिए अजय देवगन ने पूरी जी-जान लगा दी। गौरतलब है कि 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' के रिलीज होने के बावजूद अजय की फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanhaji 200 cr club Ajay Devgn Reaction On Unsung Warrior Series
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

इस शुक्रवार को भी फिल्म ने 5.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 202.83 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह फिल्म अजय देवगन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed