सब्सक्राइब करें

Bigg Boss के मेकर्स पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, इस कंटेस्टेंट का पक्ष लेने का लगाया आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Jan 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra cousin meera chopra takes bigg boss 13 makers over sidharth shukla
meera chopra - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' को ना केवल आम लोग बल्कि सितारे भी फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सितारे हैं जो लगातार अपनी बात रखते नजर आते हैं। इन्हीं सितारों में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन और अभिनेत्री मीरा चोपड़ा। मीरा बिग बॉस को लेकर इससे पहले भी कई ट्वीट कर चुकी हैं।

Trending Videos
priyanka chopra cousin meera chopra takes bigg boss 13 makers over sidharth shukla
meera chopra - फोटो : social media

अब मीरा बिग बॉस के मेकर्स पर भड़कती नजर आईं। मीरा ने मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। यही नहीं मीरा ने ये भी बताया कि मेकर्स के दोगले रवैये की वजह से उन्होंने शो भी देखना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra cousin meera chopra takes bigg boss 13 makers over sidharth shukla
Meera Chopra - फोटो : instagram

मीरा ने ट्वीट किया कि 'मैंने बिग बॉस देखना बंद कर दिया है क्योंकि मेकर्स पक्षपात कर रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला को हीरो बनाने में लगे हुए हैं जबकि साफ है कि वो विलेन है। जब शो इस तरह से फिक्स्ड है तो उसे देखने का क्या मतलब है। वो सिद्धार्थ को शो जीताना चाहते हैं लेकिन आसिम और रश्मि देसाई शो के असली विजेता हैं।'

priyanka chopra cousin meera chopra takes bigg boss 13 makers over sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : social media

इससे पहले सिद्धार्थ ने आसिम के पिता पर निशाना साधा था। सिद्धार्थ ने कहा था कि 'तेरे बाप की पहली गलती तेरा बड़ा भाई और फिर तू...।' इस एपिसोड के प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के इस रवैये की काफी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
priyanka chopra cousin meera chopra takes bigg boss 13 makers over sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ आसिम के झगड़े के बाद मीरा ने लिखा था- 'आसिम रियाज के फैंस इस वीडियो के साथ सलमान खान को टैग करिए। सिद्धार्थ शुक्ला अपनी इस टिप्पणी पर भले ही स्पष्टीकरण दें लेकिन इस पर सॉरी कहना पर्याप्त नहीं होना चाहिए।'

Bigg Boss 13: सलमान ने किया इन पांच कंटेस्टेंट को सुरक्षित, बाकी चार पर लटकी तलवार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed