{"_id":"5b51766b4f1c1b3c748b5f5b","slug":"comparison-between-janhvi-kapoor-debut-film-dhadak-and-sridevi-film-solva-sawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में कदम तक नहीं रखना चाहती थीं श्रीदेवी, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी पहली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में कदम तक नहीं रखना चाहती थीं श्रीदेवी, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी पहली फिल्म
Fri, 20 Jul 2018 12:30 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे इंतजार के बाद आज यानी 20 जुलाई को श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज हो गई । फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं । क्रिटिक्स की मानें तो जाह्नवी और ईशान ने अच्छी एक्टिंग की है लेकिन कहानी में 'सैराट' जैसी बात नहीं । बता दें कि 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है ।
2 of 9
धड़क
इस फिल्म के जरिए दर्शक जाह्नवी को उनकी मां श्रीदेवी से भी कंपेयर कर रहे हैं । जब जाह्नवी 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं, उसी समय श्रीदेवी का निधन हो गया था । लेकिन जाह्नवी इस मुश्किल समय में भी कमजोर नहीं पड़ीं । उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शिद्दत से पूरी की।
3 of 9
धड़क
जाह्नवी के लिए 'धड़क' का सफर आसान नहीं था । श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित थीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । 'धड़क' को तो लोगों का खूब प्यार मिल रहा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड फिल्म 'सोलवां सावन' बुरी तरह फ्लॉप रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
धड़क
'धड़क' और 'सोलवां सावन' में एक कॉमन बात ये है कि दोनों ही रीजनल फिल्मों की रीमेक हैं । 'धड़क', मराठी फिल्म 'सैराट' की और 'सोलवां सावन' तमिल फिल्म 'पथिनारु वयथिनिल' की हिंदी रीमेक थी । यह फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी । इससे पहले श्रीदेवी ने 1975 में फिल्म 'जूली' में चाइल्ड एक्ट्रेस का रोल निभाया था ।
विज्ञापन
5 of 9
धड़क
'सोलवां सावन' के डायरेक्टर भारतीराजा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'बॉलीवुड और दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस आती हैं और चली जाती हैं लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल पाती । लेकिन श्रीदेवी बिल्कुल अलग थीं । वो जिस फिल्म इंडस्ट्री में गईं उसी पर राज किया । आज मैं गर्व से ये कह सकता हूं कि मैंने श्रीदेवी को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।