फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: बॉम्बे हाईकोर्ट में आलिया भट्ट की फिल्म के खिलाफ आज होगी सुनवाई, उठी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को बैन करने की मांग

Wed, 23 Feb 2022 03:38 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Feb 2022 03:38 AM IST
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Alia Bhatt Film Faces Legal Trouble Bombay High Court Hearing Plea Today
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पिछली फिल्मों की ही तरह संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में बनी इस फिल्म के भी नाम पर बवाल मचा हुआ है। 

Gangubai Kathiawadi Alia Bhatt Film Faces Legal Trouble Bombay High Court Hearing Plea Today
गंगूबाई काठियावाडी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोगों ने जताई नाराजगी
फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार रियल लाइफ गंगूबाई की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद से ही कई विवाद छिड़ खड़े हो रहे हैं। पहले असल गंगूबाई के परिवार ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। वहीं अब कमाठीपुरा के लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि उन्हें फिल्म में कमाठीपुरा के नाम का इस्तेमाल होने और उसे गलत तरह से पेश करने पर आपत्ति है।

Gangubai Kathiawadi Alia Bhatt Film Faces Legal Trouble Bombay High Court Hearing Plea Today
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोर्ट में दायर की याचिका
लोगों का गुस्सा देखने के बाद स्थानीय विधायक अमीन पटेल ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विधायक ने याचिका दायर कर मांग की है कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रोड्यूसर को कमाठीपुरा का नाम बदलने का आदेश दिया जाए। बॉम्बे हाईकोर्ट आज यानी बुधवार को इस मुद्दे पर सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Alia Bhatt Film Faces Legal Trouble Bombay High Court Hearing Plea Today
फिल्म गंगूबाई का नया गाना ‘जब सैंया’ - फोटो : सोशल मीडिया

एक जमाने में रेड लाइट एरिया के नाम से मशहूर था कमाठीपुरा
मुंबई में स्थित कमाठीपुरा किसी जमाने में रेड लाइट एरिया के नाम से जाना जाता था। हालांकि कुछ सालों बाद यहां कमाठी वर्कर्स के बसने लगे और यहां नाम कमाठीपुरा रख दिया गया। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही पूरे देश में कमाठीपुरा का नाम एक बार फिर रेड लाइट एरिया के नाम से मशहूर होने लगा है। यहां रह रहे लोगों को इस बात से आपत्ति है। उनका कहना है कि उनके इलाके को बदनाम किया जा रहा है। जिसकी वजह से वह फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi Alia Bhatt Film Faces Legal Trouble Bombay High Court Hearing Plea Today
फिल्म गंगूबाई का नया गाना ‘मेरी जान’ - फोटो : यूट्यूब

इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेत्री जोर-शोर से इस फिल्म का प्रसार कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed