फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदनान सामी को पद्मश्री देने पर कांग्रेस ने पूछा- गोलाबारी करने वाले के बेटे को पुरस्कार क्यों?

Mon, 27 Jan 2020 01:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 27 Jan 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress slams govt over Padma Shri to Adnan Sami Jaiveer Shergill ‏asked questions
Adnan Sami - फोटो : Social Media

गीतकार और गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार देने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पहले ही अदनान को पद्मश्री देने पर विरोध जता चुकी है। लेकिन अब कांग्रेस ने भी इसपर सुर मिला दिए हैं। रविवार कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भाजपा सरकार की चमचागिरी यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मापदंड बन गया है।

Congress slams govt over Padma Shri to Adnan Sami Jaiveer Shergill ‏asked questions
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल - फोटो : ANI

जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर लिखा कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?
 



 

Congress slams govt over Padma Shri to Adnan Sami Jaiveer Shergill ‏asked questions
Jaiveer Shergill

जयवीर शेरगिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र, इस धरती के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी उन्हें एनआरसी द्वारा घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ अदनान सामी, जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर जिन्होंने भारत पर गोलाबारी की थी, उनको पद्मश्री से नवाज दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress slams govt over Padma Shri to Adnan Sami Jaiveer Shergill ‏asked questions
Adnan Sami - फोटो : Social Media

शेरगिल ने इसके साथ ही तीन सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने कहा, इसमें तीन प्रश्न खड़े होते हैं-पहला, भारत के सिपाही को अपनी नागरिकता क्यों साबित करना पड़ रहा है, और दूसरी तरफ पाकिस्तानी वायुसेना के अधिकारी को पद्मश्री से क्यों नवाजा जा रहा है? दूसरा, क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?’
 



 

विज्ञापन
Congress slams govt over Padma Shri to Adnan Sami Jaiveer Shergill ‏asked questions
Raj Thackeray and Adnan Sami - फोटो : Social Media

इससे पहले एमएनएस की सिनेमा इकाई के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा था कि अदनान सामी असली भारतीय नागरिक नहीं हैं। एमएनएस का विचार है कि उन्हें कोई पुरस्कार नहीं दिया जाना चाहिए। हम उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने के फैसले की निंदा करते हैं और निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed