{"_id":"5e92b8fa8ebc3e72af615bd8","slug":"connection-between-ms-dhoni-wife-sakshi-dhoni-and-virat-kohli-wife-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी की पत्नी साक्षी और विराट की बीवी अनुष्का के बीच है खास कनेक्शन, क्या आप जानते हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धोनी की पत्नी साक्षी और विराट की बीवी अनुष्का के बीच है खास कनेक्शन, क्या आप जानते हैं?
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम हैं। दोनों एक खास बॉन्ड साझा करते हैं और कई बार दोनों को लेकर कई अलग अलग खबरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ धोनी और कोहली ही नहीं बल्कि इन दोनों खिलाड़ियों की पत्नियों के बीच भी एक खास कनेक्शन है।
2 of 5
Anushka and Sakshi
- फोटो : file photo
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा ने कुछ वक्त तक एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। बता दें कि अनुष्का के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे, ऐसे में अनुष्का को अपने परिवार के साथ ही अलग अलग जगहों पर रहना पड़ता था।
3 of 5
गुलाबी घाघरे चोली में अनुष्का और परी की ड्रेस में साक्षी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच जब अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी तो वहां के सैंट मैरी स्कूल में अनुष्का ने पढ़ाई की थी। उस स्कूल में ही उस वक्त साक्षी भी पढ़ती थीं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें अनुष्का शर्मा और साक्षी एक साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anushka Sakshi
साल 2013 में अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहाँ रहती है, मैंने कहा वाह, मैं भी यहाँ रहती हूँ। उसने कहा कि मैं इस स्कूल में पढ़ा करती थी, मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में जाया करती थी।'
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
वैसे बात अनुष्का शर्मा की करें तो आखिरी बार अभिनेत्री फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। फिल्म में अनुष्का के साथ कटरीना कैफ और शाहरुख खान भी मुख्य किरदारों में थे। वहीं अनुष्का ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।