फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: अब ‘सूर्यवंशी’ से परेशान हुआ पाकिस्तान, राष्ट्रपति अल्वी बोले- इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देगी फिल्म

Thu, 18 Nov 2021 11:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Controversy: Pakistan upset with Akshay Kumars film Sooryavanshi President Arif Alvi said the film will promote Islamophobia
आरिफ अल्वी, अक्षय कुमार, मेहविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को जहां देशभर में पसंद किया जा रहा है, तो वहीं इस फिल्म ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को परेशान कर दिया है। फिल्म के रिलीज होते ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से लेकर यहां की एक्ट्रेस मेहविश हयात को इस बात की चिंता है कि यह फिल्म इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देगी। दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म 100 करोड़ की लिस्ट में एंट्री कर ली है। वहीं, पाकिस्तान के लोगों को इस बात से दिक्कत है कि फिल्म में खलनायक का नाम मुस्लिम क्यों रखा गया है। हालांकि, इस बारे में फिल्म के निर्माता रोहित शेट्टी पहले ही सफाई दे चुके हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आए।  वहीं, फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे एक व्यक्ति का नाम मुस्लिम रखा गया। ऐसे में खलनायक का नाम मुस्लिम होने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जाहिर की।

Controversy: Pakistan upset with Akshay Kumars film Sooryavanshi President Arif Alvi said the film will promote Islamophobia
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बीते दिनों फिल्म के निर्माता रोहित शेट्टी से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि अगर मेरी फिल्म का खलनायक हिंदू किरदार होता तो क्या तब भी यह सवाल उठाए जाते? अगर पाकिस्तान से कोई आतंकवादी हमारे देश में आता है तो हम उसका क्या नाम रखते, उसका मजहब क्या होता? फिल्म की कहानी भी इसी पर आधारित है कि पाकिस्तान से आए आतंकी को हमारे पुलिस अफसर पकड़ते हैं।

Controversy: Pakistan upset with Akshay Kumars film Sooryavanshi President Arif Alvi said the film will promote Islamophobia
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म को देखने के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह का इस्लामोफोबिक कंटेंट भारत को ही तबाह करेगा। मुझे उम्मीद है कि भारत के समझदार लोग इस तरह की चीजों को रोकेंगे। साथ ही ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुके पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश कलाकार रिज अहमद ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversy: Pakistan upset with Akshay Kumars film Sooryavanshi President Arif Alvi said the film will promote Islamophobia
एक्ट्रेस मेहविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा आए दिन विवादों में बनीं रहने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात भी इस मामले पर अपनी राय देने आगे आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस फिल्म के विषय और मुस्लिम किरदार को लेकर परेशानी है। हयात ने तो यह तक कह दिया कि इस्लामोफोबिया का असर सिर्फ सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर हो रहा है। मेहविश ने अपनी पोस्ट में लिखा- सूर्यवंशी बॉलीवुड की वह लेटेस्ट फिल्म है, जो इस्लामोफोबिया को बढ़ावा दे रही है। ये ट्रेंड हॉलीवुड से शुरू हुआ था। अगर हम मुस्लिम किरदार पॉजिटिव नहीं दिखा सकते तो कम से कम उनके साथ इंसाफ तो कर ही सकते हैं।
 

 

विज्ञापन
Controversy: Pakistan upset with Akshay Kumars film Sooryavanshi President Arif Alvi said the film will promote Islamophobia
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पाकिस्तान के ‘समा टीवी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- बॉलीवुड में मुस्लिमों को बतौर खलनायक दिखाने का ट्रेंड फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ से शुरू हुआ था। गौरतलब है कि साल 2019 में आई यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। जिसके बाद से ही पाकिस्तान की छवि पहले से ज्यादा नकारात्मक दिखाई जाने लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed