भारत कोरोनावायरस के अबतक 28 मामले सामने आए हैं। इनमें 12 भारतीय जबकि 16 विदेशी हैं। 12 भारतीयों में से तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोरोनावायरस से लड़ने के लिए देश में सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं, इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। सावधानी इससे बचने का सबसे कारगर तरीका है और यही तरीका अब बॉलीवुड सितारे भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार्स में भी दिखा कोरोनावायरस का खौफ, ऋतिक-दीपिका सहित इन सितारों ने अपनाए ऐसे-ऐसे तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन
कोरोनावायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड सितारों ने भी कमर कस ली है। बुधवार को जब ऋतिक रोशन एयरपोर्ट पर नजर आए तो उनके दोनों हाथों में ब्लैक कलर के दस्ताने देखकर हरकोई हैरान रह गया। दरअसल ये दस्ताने उन्होंने कोरोनावायरस से बचने के लिए ही पहने थे। क्योंकि अक्सर लोग सेलिब्रिटी से हाथ मिलाते हैं। ऐसे में ऋतिक का ये तरीका वाकई कारगर है।
दीपिका पादुकोण
कोरोनावायरस की वजह से दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में सम्मिलित होने की अपनी योजना स्थगित कर दी है। उन्हें एक लग्जरी फैशन हाउस द्वारा पेरिस फैशन वीक में अपने शो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह शो तीन मार्च तक चलने वाला था। अभिनेत्री की तरफ से आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थी। लेकिन यह महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।' जिन देशों में कोरोनावायरस का असर है वहां जाने से अभी परहेज करना चाहिए। दीपिका का ये फैसला इस वक्त में बिलकुल सही है।
अनुपम खेर
Of late I am being told by lots of people to keep washing hands to prevent any kind of infection. I do that in any case. But also want to suggest the age old Indian way of greeting people called #Namaste. It is hygienic, friendly & centres your energies. Try it. 🙏🙏 #caronavirus pic.twitter.com/ix7e6S8Abp
अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर कोरोनावायरस से बचने के बेहतरीन तरीका सुझाया है। अनुपम खेर इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि हाथ मिलाने की जगह भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए नमस्ते करना बेहतर रहेगा। ऐसा करने से वायरस फैलने का खतरा कम हो जाएगा। अपने वीडियो के साथ अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे कई सारे लोग बता रहे हैं कि इंफेक्शन से बचने के लिए हाथ धोता रहूं। मैं ये तो करता ही हूं, लेकिन मेरे मुताबिक अब हमे प्राचीन भारतीय परपंराओं का पालन करते हुए लोगों को नमस्ते कहना चाहिए। इस तरीके से आप इंफेक्शन से भी बच जाएंगे।'
सनी लियोनी
कुछ दिन पहले सनी लियोनी की उनके पति डेनियल वेबर के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। दोनों को मास्क लगाए देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने एक फैन को सेल्फी लेने से रोक दिया था, जब इस बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा था कि मैं खुद को प्रोटेक्ट कर रही हूं, मेरे तीन बच्चे, मेरे पति, मेरा ड्राइवर मैं इन सभी के कॉन्टैक्ट में रहती हूं। अगर आप मुझे बचाने का प्रयास कर रहे हैं तो पहले खुद को इससे बचाइए।