फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का दिखा सिनेमा पर असर, सितारों से लेकर इंडस्ट्री तक पर दिखे ये बड़े बदलाव

Sat, 25 Apr 2020 01:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 25 Apr 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 Effect on bollywood hollywood and celebrities
सिनेमा पर कोरोना का असर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से पूरा विश्व लड़ाई लड़ रहा है। बाकी क्षेत्रों की तरह ही कोरोना का बड़ा असर सिनेमा पर भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कोरोना की वजह से कई ऐसे बदलाव देखने को मिले हैं, जो पहली बार हुए हैं। ऐसे में एक नजर उन पहलूओं पर जिससे सिनेमा और सितारों का इतिहास बदल गया है।

Coronavirus covid 19 Effect on bollywood hollywood and celebrities
Sooryavanshi - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर जीरो कलेक्शन
सिनेमाघर में करीब एक- डेढ़ महीने से एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में पहली बार ऐसा हुआ है जब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जीरो रहा है। याद दिला दें कि न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज भी टाली गई है।

Coronavirus covid 19 Effect on bollywood hollywood and celebrities
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान के फैंस भी निराश
साल 2007 से सलमान खान के घर के बाहर सोमवार से गुरुवार गरीब मरीजों की लाइन लगती रही है, जहां इनके इलाज की मुफ्त व्यवस्था करवाई जाती है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ये लाइन लगना भी अब बंद हो गई है। बता दें कि गरीब मरीजों से डॉक्टर्स मिलते हैं और इसके बाद उनके इलाज के लिए खर्चे की राशि सलीम खान को बताई जाती है। इसके बाद सलीम, सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन की ओर से उस राशि का चेक मरीज को देते हैं, जो संबंधित अस्पताल के नाम पर होता है। पिछले एक महीने से लॉकडाउन के चलते यह सिलसिला थमा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 Effect on bollywood hollywood and celebrities
कान्स फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

52 साल बाद कैंसिल हो सकता है कान्स 
12 से 23 मई के बीच फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल के भी कैंसिल होने के आसार हैं। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो पिछले 52 साल में पहली बार ऐसा होगा। याद दिला दें कि 19 मार्च को कान्स के आयोजकों ने इसके टालने का एलान किया था, हालांकि इसकी नई तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें कि मौजूदा हालात में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिवल भी कैंसिल हो सकता है।

विज्ञापन
Coronavirus covid 19 Effect on bollywood hollywood and celebrities
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

फैंस से दूर अमिताभ बच्चन
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 37 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब करीब डेढ़ महीने से अमिताभ बच्चन अपने फैंस से नहीं मिले। दरअसल 1982 से हर रविवार जलसा (बंगला) के बाहर फैंस का तांता लगता था और अमिताभ उनका अभिवादन करते थे। लेकिन करीब 15 मार्च से कोरोना वायरस की वजह से अमिताभ अपने फैंस से नहीं मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed