गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सामजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वो मुखर होकर अपनी राय रखते हैं। इस वजह से उन्हें अक्सर ट्रोल भी होना पड़ता है। हाल ही में एक यूजर ने जावेद अख्तर को जब ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने उसे करारा जवाब दिया।
'नफरत का नशा छोड़ दो', यूजर ने की जावेद अख्तर को ट्रोल करने की कोशिश, मिला करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस यूजर ने जावेद अख्तर को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'जावेद अख्तरजी कहां हो? देश के बारे में अपनी राय दीजिए या बिल में छिपे रहोगे? आपकी सेक्युलर गैंग नहीं दिख रही है।'
जावेद अख्तर ने दिया जवाब
Bhai Kum se kum kuchh dinon ke liye eh nafrat ka nasha chhor do . Mere jaisay log jo bhi aur jitna bhi kar saktay hain kar rahe hain . Tum bas itna karo ke dusron se poochhnay ke bajaye eh batatay raho ke tum kya kar rahay ho.
जावेद अख्तर ने ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'भाई कम से कम कुछ दिनों के लिए नफरत का नशा छोड़ दो। मेरे जैसे लोग जो भी कर सकते हैं, कर रहे हैं। तुम बस इतना करो कि दूसरों से पूछने की बजाय ये बताते रहो कि तुम क्या कर रहे हो?'
कोरोना प्रभावितों की मदद को आगे आए जावेद अख्तर
जावेद अख्तर द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईआरपीएस) ने उन 3150 लेखकों और संगीतकारों की मदद करने का फैसला किया जिनकी लॉकडाउन की वजह से रोजमर्रा की चीजों पर प्रभाव पड़ा है। जावदे अख्तर आईआरपीएस के अध्यक्ष हैं। जावेद अख्तर पीएम मोदी के लॉकडाउन का भी समर्थन कर चुके हैं।
सलमान खान के करीबी रिश्तेदार का मुंबई में निधन, शोक में डूबा परिवार