सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लॉकडाउन को लेकर कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, पूछा- किस बात का इंतजार कर रहे हैं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Apr 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus Kamal Haasan ask questions Tamil Nadu CM K Palaniswami to take a decision on the lockdown
Kamal Haasan - फोटो : Social Media

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी के चलते अब  केंद्र सरकार लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। मगर इससे पहले ही कई राज्यों ने एहतियात बरतते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले लिया है। ओडिशा, राजस्थान, पंजाब के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कई अन्य राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडपाडी के पलनीस्वामी पर निशाना साधा  है।

Trending Videos
coronavirus Kamal Haasan ask questions Tamil Nadu CM K Palaniswami to take a decision on the lockdown
kamal haasan - फोटो : Social Media

कमल हासन ने लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'जब दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्य में लॉकडाउन का फैसला ले रहे हैं। तो मेरे माननीय मुख्यमंत्री आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? अपने गुरु की वाणी का?  मेरी आवाज जनता की तरफ से उठी है। जागिए सर, जब से बैठे हैं, तब से कुर्सी पर ही बैठे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus Kamal Haasan ask questions Tamil Nadu CM K Palaniswami to take a decision on the lockdown
कमल हासन - फोटो : Twitter

इसके अलावा कमल हासन ने गैर-सरकारी संगठनों को तमिलनाडु में गरीबों को आवश्यक वस्तुएं वितरित करने से रोकने के राज्य सरकार के फैसले की भी आलोचना की है। हासन ने कहा कि तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य गैर-सरकारी संगठनों, युवाओं और सेवानिवृत्त डॉक्टरों की मदद लेना चाहते हैं, लेकिन तमिलनाडु ऐसे प्रयासों को बाधित कर रहा है। 

coronavirus Kamal Haasan ask questions Tamil Nadu CM K Palaniswami to take a decision on the lockdown
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली बैठक - फोटो : ANI

लॉकडाउन पर एलान करेंगे पीएम मोदी
देशव्यापी लॉकडाउन के दूसरे चरण का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को करेंगे। वह इस दौरान अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। इसमें उद्योगों और कोरोना मुक्त जिलों को शर्तों के साथ राहत दी जा सकती है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से आंशिक तौर पर औद्योगिक संचालन और सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
coronavirus Kamal Haasan ask questions Tamil Nadu CM K Palaniswami to take a decision on the lockdown
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

तमिलनाडु में एक हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के ऊपर पहुंच गई है। यहां 1075 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव बील राजेश ने बताया कि रविवार को यहां कोरोना के 106 नए मामले दर्ज हुए। इनमें से 16 विदेश से लौटे थे और 90 लोग उनके संपर्क में थे। कोरोना से अबतक तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

रामायण की सीता ने पीएम मोदी और आडवाणी के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed