सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना पर कमलनाथ ने शिवराज को घेरा तो बॉलीवुड अभिनेता ने दिया जवाब, कहा- आपकी पार्टी तो बिना सिर और...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
actor manoj joshi reply to Kamal Nath on his statement shivraj singh Madhya Pradesh Is No Minister
Manoj Joshi - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को शिवराज सिंह चौहान और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए कोविड-19 से निपटने के लिए देर से कदम उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है, क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री और ना ही गृह मंत्री। 

Trending Videos
actor manoj joshi reply to Kamal Nath on his statement shivraj singh Madhya Pradesh Is No Minister
Manoj Joshi

कमलनाथ के इन आरोपों पर अभिनेता मनोज जोशी ने पलटवार करते हुए उन पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,  'मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बात को लेकर परेशान हैं कि एमपी की भाजपा सरकार बिना मंत्रियों के चल रही। भाई आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी बिना सिर पैर के चल रही है। न विचारधारा है, न नेता, न कार्यकर्ता।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor manoj joshi reply to Kamal Nath on his statement shivraj singh Madhya Pradesh Is No Minister
कमलनाथ, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश - फोटो : एएनआई

बता दें कि कमलनाथ ने अपने बयान में कहा था कि मैंने 20 मार्च को इस्तीफा दे दिया, लेकिन 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद लॉकडाउन की घोषणा की गई। राहुल गांधी ने फरवरी में ही कहा था कि कोरोना वायरस महामारी बड़ी समस्या में बदल जाएगी, लेकिन तब कुछ नहीं किया गया था।

actor manoj joshi reply to Kamal Nath on his statement shivraj singh Madhya Pradesh Is No Minister
शिवराज सिंह चौहान और सीएम कमलनाथ - फोटो : self

उन्होंने यह भी कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि वह कोविड -19  के खतरे कारण सदन स्थगित कर रहे हैं, तब भाजपा के लोगों ने उनका माजाक उड़ाया था, लेकिन देखिए बाद में पूरे देश में लॉकडाउन है।

विज्ञापन
actor manoj joshi reply to Kamal Nath on his statement shivraj singh Madhya Pradesh Is No Minister
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति
मध्यप्रदेश के इंदौर एवं भोपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 565 तक पहुंच गई है। इनमें से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के कुल 565 मामलों में सबसे अधिक संख्या राज्य की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर में है जहां सर्वाधिक 311 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 30 नए मामले सामने आए हैं।

दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण को लेकर लोगों ने की ये शिकायत, चैनल की तरफ से मिला ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed