सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना की मार झेल रहे जानवरों की मदद के लिए आगे आईं फराह खान की 12 साल की बेटी, जुटाये 70 हजार रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Farah Khan Daughter Raise 70 000 rupees to Help Feed Strays & Needy During Fight Against COVID 19
farah khan - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस की महामारी का असर पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं वहीं कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते लोगों को आर्थिक मार भी झेलनी पड़ रही है। कोरोना वायरस ने हर किसी को संकट में डाल दिया है। लोगों की मदद के लिए देश की बड़ी हस्तियां भी आगे आई हैं और अपनी तरफ से हर संभव मदद कर रही हैं।  

Trending Videos
Coronavirus Farah Khan Daughter Raise 70 000 rupees to Help Feed Strays & Needy During Fight Against COVID 19
Farah Khan - फोटो : instagram

इस बीच बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान की बेटी ने जानवरों के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। फराह खान की बेटी का नाम आन्या है। 12 साल की आन्या ने आवारा जानवरों की सहायता के लिए 70 हजार रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए हैं। खास बात ये है आन्या ने ये रुपये जानवरों की स्केच तस्वीरें बनाकर जमा किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Farah Khan Daughter Raise 70 000 rupees to Help Feed Strays & Needy During Fight Against COVID 19
farah khan - फोटो : file photo

इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने आन्या की जानवरों की तस्वीर बनाते हुए एक वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो के साथ फराह खान ने बताया कि आन्या ने जानवरों की तस्वीर बनाकर 70 हजार रुपये जमा किए हैं, जो वह आवारा जानवरों की देखभाल और खाने के लिए आर्थिक मदद के तौर पर देंगी। 
 

Coronavirus Farah Khan Daughter Raise 70 000 rupees to Help Feed Strays & Needy During Fight Against COVID 19
farah khan, sania mirza - फोटो : social media

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी 12 साल की बेटी आन्या ने पालतू पशुओं का स्केच बना कर और उसे प्रति स्केच एक हजार रुपये में बेच कर पिछले पांच दिन में 70 हजार रुपये इकट्ठा किए हैं। इन रुपयों का इस्तेमाल आवारा और जरूरतमंद पशुओं को खाना खिलाने में किया जा रहा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'उन सभी दयालु लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने स्केच का आर्डर दिया और दान किया।'

विज्ञापन
Coronavirus Farah Khan Daughter Raise 70 000 rupees to Help Feed Strays & Needy During Fight Against COVID 19
kriti sanon, farah khan - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर फराह खान की बेटी स्केच तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं उनके इस वीडियो में फराह के फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें कोरोना वायरस की तो भारत में अब तक इस वायरस से 273 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 8000 से ज्यादा लोगों संक्रमित हैं। इसके संक्रमण को रोकने के लिए फिलहाल पूरे देश में लॉकडाउन है। 

पढ़ें: कोरोना के 'दर्द' में ये काम करना भूले धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed