सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना के 'दर्द' में ये काम करना भूले धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak dharmendra forget to tweet for fans
dharmendra - फोटो : social media

आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारे भी देश में फैले कोरोना वायरस की वजह से काफी परेशान हैं। लॉकडाउन के माहौल में वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना से बचने और घर में रहने की सलाह देते रहते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र भी कोरोना वायरस को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। साथ ही अपने फैंस को भी वह इससे बचने की सलाह दे चुके हैं।

Trending Videos
Coronavirus outbreak dharmendra forget to tweet for fans
Dharmendra - फोटो : social media

धर्मेंद्र कोरोना वायरस को लेकर काफी घबारे हुए हैं। इस बात को वह अपने ट्वीट और सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो के जरिए भी बोल चुके हैं। अब उन्होंने कहा कि वह कोरोना के दर्द की वजह से अपने फैंस के लिए ट्वीट तक करना भूल गए हैं। धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अपने फैंस को कोरोना वायरस को लेकर अपना दर्द साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak dharmendra forget to tweet for fans
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media

दिग्गज अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों, ट्वीट करना ही भूल गया था कोरोना के दर्द में। जाने क्या-क्या बोल गया अपने पहले ट्वीट में। मैं हौंसला हूं आप सबका, बहुत मलाल है मैं आप सब को जवाब नहीं दे पाता। खुश रहें, तंदरुस्त रहें, लंबी उम्र हो आप सबकी।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Coronavirus outbreak dharmendra forget to tweet for fans
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

हाल ही में धर्मेंद्र ने कोरोना वायरस को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने कोरोना वायरस के लिए इंसानों को जिम्मेदार ठहराया था। धर्मेंद्र वीडियो में कहते हैं, 'आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है दोस्तों। ये कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल है। हमने इंसानियत से मोहब्बत की होती तो ये घड़ी कभी नहीं आती है।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak dharmendra forget to tweet for fans
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

धर्मेंद्र ने आगे कहा कि, अभी भी सबक ले लो इससे। इंसानियत से प्यार करो, इंसानियत को जिंदा रखो। मैं काफी दुखी हूं अपने लिए, बच्चों के लिए, आपके लिए और दुनिया के लिए। इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक नेक इंसान होकर जिंदगी को जीयो, मालिक अपनी हर नीमत से झोली भर देगा आपकी।' इस तरह धर्मेंद्र ने कोरोना वायरस के लिए इंसान को जिम्मेदार ठहराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed