सब्सक्राइब करें

मीका सिंह को डेट करने पर चाहत खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये सब उन्होंने अपने गाने के लिए किया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Chahatt Khanna breaks silence over posting pictures and videos with Mika Singh
Mika Singh, Chahatt Khanna - फोटो : social media

इन दिनों गायक मीका सिंह और अभिनेत्री चाहत खन्ना काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इन दोनों की एक साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में मीका सिंह और चाहत खन्ना की केमस्ट्री देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री चाहत खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ये सब उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के लिए किया।  

Trending Videos
Chahatt Khanna breaks silence over posting pictures and videos with Mika Singh
Mika Singh, Chahatt Khanna - फोटो : social media

चाहत खन्ना ने हाल ही में एक मनोरंजन वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि जैसे उनके फैंस समझ रहे हैं ऐसे कुछ नहीं है। चाहत खन्ना ने कहा, लोगों ने मेरा दिमाग खा लिया है। लोग बार-बार मुझसे कह रहे हैं कि उनको (मीका सिंह) डेट मत करना, हमारा दिल तोड़ दिया। वहीं कुछ ऐसे भी फैंस हैं जो ये बोल रहे हैं मैं उनके साथ अच्छी लग रही हूं। मैं इस बारे अपने दोस्त से बात करते हुए हंसने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chahatt Khanna breaks silence over posting pictures and videos with Mika Singh
Mika Singh, Chahatt Khanna - फोटो : social media

चाहत खन्ना ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उनका और मीका सिंह का क्वारंटीन लव गाना जल्द रिलीज होने वाला है। इस गाने की शूटिंग को मीका सिंह के घर पर शूट किया है। उन्होंने कहा, हमने घर में ही शूट किया है। हम दोनों एक-दूसरे के प़ड़ोसी हैं। मैं बस उनके घर में गई थी। हम दोनों ने मिलकर फोन पर शूट किया। लोग समझ नहीं पाए कि मैं अपने गाने का प्रमोशन कर रही थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lets be someone’s quarantine, Glad we found each other in this lockdown #quarantinelove ❤️🌈 @mikasingh #learningmusic

A post shared by CK (@chahattkhanna) on

Chahatt Khanna breaks silence over posting pictures and videos with Mika Singh
chahatt khanna - फोटो : Social Media

अभिनेत्री ने आगे कहा, लोग सोच रहे हैं कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जबकि ये सब प्रमोशन करने का तरीका है ताकि हर किसी के दिमाग में सवाल आ सकेंगे। इसके साथ ही चाहत खन्ना ने बताया कि मीका सिंह के साथ तस्वीरें साझा करने के बाद बहुत से लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मैं मीका सिंह को डेट कर रही हैं। 

विज्ञापन
Chahatt Khanna breaks silence over posting pictures and videos with Mika Singh
chahatt khanna - फोटो : Social Media

चाहत खन्ना ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि पता नहीं लोगों को मीका सिंह से क्या परेशानी है। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। हम दोनों ने गाने के शूट के दौरान काफी मजे किए थे। गाना दो दिन में शूट हुआ। गौरतलब है कि हाल ही में मीका सिंह और चाहत खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीर साझा की थी। जिसके बाद उनके फैंस के बीच और सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लगी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

पढ़ें: फिल्मों को लेकर पिछले दशक में हुए ये 10 बड़े विवाद, अब निगाहें द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव पर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed