सब्सक्राइब करें

31 साल बाद सलमान ने 'मैंने प्यार किया' के सीन को किया रिक्रिएट, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 12 Apr 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan gives Maine Pyar Kiya film scene twist video viral
maine pyar kiya - फोटो : twitter

31 साल पहले सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये सलमान की दूसरी फिल्म थी जिसमें उनके साथ भाग्यश्री नजर आई थीं। इस फिल्म के एक सीन को सलमान खान ने फिर से रिक्रिएट किया लेकिन इस बार उनका अंदाज थोड़ा बदला हुआ है।

Trending Videos
Salman Khan gives Maine Pyar Kiya film scene twist video viral
maine pyar kiya - फोटो : file photo

'मैंने प्यार किया' फिल्म में एक सीन था जिसमें सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान को देख रहे हैं। इस सीन को सलमान ने कोरोना से जोड़कर रिक्रिएट किया है। सलमान ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान लिपस्टिक के निशान को सैनेटाइजर से साफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan gives Maine Pyar Kiya film scene twist video viral
maine pyar kiya - फोटो : file photo

सलमान का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। 'मैंने प्यार किया' फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सलमान खान और भाग्यश्री को रातोंरात मशहूर कर दिया था। इसके बाद सलमान ने तो कभी पीछे मुडकर नहीं देखा लेकिन भाग्यश्री कुछ वक्त बाद लाइमलाइट से दूर हो गईं।

Salman Khan gives Maine Pyar Kiya film scene twist video viral
Bhagyashree - फोटो : Social Media

भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है लेकिन उन्हें वह स्टारडम फिर कभी नहीं मिल पाया जो उन्होंने 'मैंने प्यार किया' से हासिल किया था। भाग्यश्री ने हिमालय से शादी की थी। हिमालय और भाग्यश्री के दो बच्चे अभिमन्यु और अवंतिका हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan gives Maine Pyar Kiya film scene twist video viral
Bhagyashree Abhimanyu Dasani - फोटो : twitter

अभिमन्यु ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू किया था। भाग्यश्री आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड अलर्ट' में नजर आई थीं। फिल्मों से इतर भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर वर्कआउट और योगा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी ही नहीं इस सितारे के घर भी आई खुशखबरी, दो को अभी भी है इंतजार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed