फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Mumbai: सोनू सूद ने मेडिकल स्टॉफ के लिए खोले मुंबई में अपने जुहू होटल के दरवाजे

Wed, 08 Apr 2020 12:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Mumbai Sonu Sood opens his Juhu Hotel for medical staff
Sonu Sood - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

फिल्म स्टार सोनू सूद ने घातक कोरोनावायरस से रिलीफ के लिए अपना समर्थन दिया है। सोनू ने मुंबई के अपने जुहू होटल में डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उनके ठहरने की व्यवस्था की है। अभिनेता का मानना है कि हर किसी के लिए देश भर में चिकित्सा कर्मचारियों के लिए दृढ़ता से खड़ा होना महत्वपूर्ण है क्योंकि वे फ्रंटफुट पर कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ रहे हैं और देश को बचाने के लिए बहादुरी से अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

Coronavirus Mumbai Sonu Sood opens his Juhu Hotel for medical staff
Sonu Sood hotel - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

उसी के बारे में बात करते हुए, सोनू सूद ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'लाखों लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे, अपने देश के डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए थोड़ा बहुत कर पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इन रियल हीरोज के लिए अपने होटल के दरवाजे खोलने के लिए वास्तव में खुश हूं।'

Coronavirus Mumbai Sonu Sood opens his Juhu Hotel for medical staff
sonu sood - फोटो : file photo

सभी की तरफ से मिल रहे समर्थन पर सोनू सूद ने माना कि एक समाज के तौर पर हम सामूहिक रूप से COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीत सकते हैं। इसके अलावा, वह अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से फैन्स को घर पर रहने और साथ ही साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह करते हुए सकारात्मकता भी फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Mumbai Sonu Sood opens his Juhu Hotel for medical staff
coronavirus - फोटो : PTI
आपको बता दें, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण तीसरे चरण में पहुंचने से चंद कदम ही दूर है। हालांकि अभी तक इसका अधिकृत एलान नहीं हुआ है, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल का यह कहना कि देश के कुछ इलाकों में कोरोना संक्रमण तीसरे चरण में पहुंच चुका है। उनका यह इशारा साफ तौर पर मुंबई की तरफ ही है, क्योंकि देश में मुंबई ही एकमात्र बड़ा हॉटस्पॉट है जहां मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है और मरीजों की मौत की संख्या भी सर्वाधिक है। 
विज्ञापन
Coronavirus Mumbai Sonu Sood opens his Juhu Hotel for medical staff
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाए महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी कही जाने वाली धारावी के अलावा अब कोरोना का संक्रमण बांद्रा टर्मिनस से सटे बेहरामपाड़ा और कुर्ला के जरीमरी आदि झुग्गियों तक फैल गया है। शहर के दो बड़े अस्पताल वॉकहार्ट और जसलोक अस्पताल सील किए गए हैं। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के आसपास भी कोरोना वायरस मंडराने लगा है। इसके चलते उद्धव के घर की सुरक्षा में लगे 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को उत्तर भारतीय संघ की इमारत में एकांतवास में भेज दिया गया है।

सोनाक्षी के बाद एकता कपूर पर मुकेश खन्ना का बड़ा बयान, बोले- 'कर दी महाभारत की हत्या'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed