फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: तब्लीगी जमात के इकट्ठा होने पर ए आर रहमान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'यह धार्मिक स्थलों में...'

Thu, 02 Apr 2020 03:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Apr 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak AR Rahman Reaction On Tablighi Jamaat Markaz   People During Lockdown
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

भारत कोरोना वायरस से हर दिन जंग लड़ रहा है। इस बीच तब्लीगी जमात के लोगों ने मुश्किल बढ़ा दी हैं। पूरे देश में सरकार की ओर से लॉकडाउन लागू हैं। बावजूद इसके हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीग जमात के मरकज में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस आयोजन में 1800 से ज्यादा से लोगों ने हिस्सा लिया। इस भीड़ में 281 विदेशी लोग भी शामिल थे। दिक्कत है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए लोग देश के अलग अलग हिस्सों में वापस चले गए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का देश में प्रकोप बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। 

Coronavirus Outbreak AR Rahman Reaction On Tablighi Jamaat Markaz   People During Lockdown
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तब्लीग जमात के मरकज में जमा हुए इन लोगों की हर कोई आलोचना कर रहा है। तमाम बॉलीवुड सितारे भी आलोचना करने से नहीं रुक रहे हैं। इस बीच मशहूर संगीतकार और गायक ए आर रहमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लंबा नोट साझा किया। इस नोट में उन्होंने अपने फैंस और लोगों से कोरोना वायरस से बचने की अपील की। साथ ही लॉकडाउन का पालन करने और कोरोना संक्रमित लोगों की मदद कर रहे डॉक्टर्स-नर्स का धन्यवाद किया। 

Coronavirus Outbreak AR Rahman Reaction On Tablighi Jamaat Markaz   People During Lockdown
AR Rahman - फोटो : file photo

ए आर रहमान ने अपने नोट में लिखा, ये शुक्रिया संदेश पूरे भारत के सभी डॉक्टर्स, नर्स और अस्पताल के स्टाफ के लिए है। ये इस सबसे भयानक महामारी से निपटने के लिए कितने तैयार हैं ! ये सभी हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यह समय हमारे मतभेदों को भूल जाने और अदृश्य दुश्मन के खिलाफ एकजुट होने का है जिसने दुनिया को उल्टा कर दिया है। यह मानवता की सुंदरता को हरकत में लाने का समय है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak AR Rahman Reaction On Tablighi Jamaat Markaz   People During Lockdown
AR Rahman - फोटो : file photo

ए आर रहमान ने आगे लिखा, 'ऊपर वाला आपके दिल में है, इसलिए यह धार्मिक स्थलों में एकत्र होकर अराजकता पैदा करने का समय नहीं है। सरकार की सलाह को ध्यान से सुनें। कुछ दिन का आइसोलेशन आपको और ज्यादा साल दे सकता है। वायरस ना फैलाएं और साथी लोगों को नुकसान ना पहुंचाएं। यह बीमारी आपको चेतावनी भी नहीं देती है इसलिए यह मत समझिए कि आप संक्रमित नहीं हैं। यह समय अफवाएं फैलाने का नहीं और ना ही परेशान और घबराने का है।' 

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak AR Rahman Reaction On Tablighi Jamaat Markaz   People During Lockdown
एआर रहमान

सोशल मीडिया पर एआर रहमान का नोट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि निजामुद्दीन स्थित तब्लीग जमात के मरकज में इकट्ठा हुए लोगों के बारे में अपनी राय अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां और बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी रख चुके हैं और सभी को घर में रहने की अपील भी कर रहे हैं।

पढ़ें: दिलीप कुमार ने भी दी फैंस को कोरोना वायरस के बचने की सलाह, कविता के जरिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed