सब्सक्राइब करें

मस्जिद बंद करने के समर्थन में एक बार फिर आए जावेद अख्तर, कहा- 'मैं फतवे की इस मांग का समर्थन करता हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Apr 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Javed Akhtar reaction on  nizamuddin mosque   congregation due to covid 19 lockdown
javed akhtar - फोटो : Social Media

बीते दिनों निजामुद्दीन में तब्लीग जमात के मरकज में हुए धार्मिक कार्यक्रम में 1800 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इनमें कुछ विदेशी भी थे। ये कार्यक्रम एक से 15 मार्च की बीच हुआ था। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच इतने लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर हर कोई जामातियों की आलोचना कर रहा है क्योंकि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी जंमाती अलग अलग जगह वापस चले गए हैं। ऐसे में पूरे देश में कोरोना वायरस के फैलने का डर है।

Trending Videos
Coronavirus outbreak Javed Akhtar reaction on  nizamuddin mosque   congregation due to covid 19 lockdown
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस घटना की कई फिल्मी सितारे भी आलोचना कर रहे हैं। बीते दिनों मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने इस घटना के बाद देश की सभी मस्जिदों को बंद करने की पैरवी की थी। एक बार फिर उन्होंने अपनी इस मांग को दोहराया है। वह लगातार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ताहिर महमूद की उस बात का समर्थन कर रहे हैं जिसमें उन्होंने बीते दिनों दारुल उलूम देवबंद से कहा था है कि जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप है तब तक सभी मस्जिदों को बंद करने के लिए फतवा जारी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Javed Akhtar reaction on  nizamuddin mosque   congregation due to covid 19 lockdown
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter

अब एक बार फिर से जावेद अख्तर ने उनकी इस बात का समर्थन करते हुए ताजा प्रतिक्रिया दी है। अब उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'हां, मैं फतवे की इस मांग का समर्थन करता हूं, इसलिए नहीं क्योंकि मुझे उनके मार्गदर्शन की जरूरत है, लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि इस मुद्दे पर उनका स्पष्ट रुख क्या है, ना ज्यादा ना कम।' तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और जावेद अख्तर के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

Coronavirus outbreak Javed Akhtar reaction on  nizamuddin mosque   congregation due to covid 19 lockdown
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala

इससे पहले ताहिर महमूद की इसी बात का समर्थन करने हुए जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि,  'स्कॉलर और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ताहिर महमूद साहेब ने दारूल उलूम देवबंद से मस्जिदों को बंद करने का फतवा जारी करने के लिए कहा है, जब तक कि कोरोना का ये समय खत्म नहीं हो जाता। मैं पूरी तरह से उनकी इस मांग का समर्थन करता हूं। अगर काबा और मदीना की मस्जिद बंद हो सकती है तो भारत की मस्जिदों को क्यों बंद नहीं किया जा सकता?'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Javed Akhtar reaction on  nizamuddin mosque   congregation due to covid 19 lockdown
javed akhtar - फोटो : file photo

गौरतलब है कि निजामुद्दीन स्थित तब्लीग जमात के मरकज में दिल्ली पुलिस को मिले 1830 व्यक्तियों में 281 विदेशी भी शामिल हैं। मरकज में बीती मार्च के मध्य में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। एक से 15 मार्च तक चले इस जलसे में मलेशिया, अफगानिस्तान, कुवैत, अल्जीरिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान सहित कई अन्य देशों के लोग शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed