कोरोना वायरस की महामारी कई फिल्मी सितारों को अपना शिकार बना चुकी है। इन दिनों मशहूर गायक और दिग्गज अभिनेता एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। बीते दिनों कोरोना के लक्षण पता चलने पर वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अब उनकी तबीयत काफी गंभीर हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। ऐसे में दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।
एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए कमल हासन, कोरोना से जंग लड़ रहे गायक के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी बालासुब्रमण्यम ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में गाने गए हैं। कमल हासन ने ट्विटर पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्यारे भाई, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। कई सालों तक, आप मेरी आवाज के रूप में रहे हैं और मैं आपकी आवाज का चेहरा रहा हूं। आपकी आवाज जोर से गूंजनी चाहिए। जल्द वापस आ जाओ मेरे भाई।'
அன்பிற்கினிய அன்னைய்யா, உங்களுக்காக நாங்கள் காத்திருக்கிறோம்.
எனது குரலாக நீங்களும், உமது முகமாக நானும் பல ஆண்டுகள் வாழ்ந்திருக்கிறோம்.
உங்கள் குரல் இன்னும் ஒலித்திட வேண்டும். மீண்டும் வாருங்கள். தொரகா ரண்டி அன்னைய்யா 🙏
सोशल मीडिया पर एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए कमल हासन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। दोनों कलाकारों के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीती पांच अगस्त को एसपी बालासुब्रमण्यम कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी।
74 साल के एसपी बालासुब्रमण्यम अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (ICU) में जीवन रक्षक प्रणाली (Life Supporting System) पर हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। वहीं एमजीएम हेल्थकेयर की उपनिदेशक अनुराधा भास्करन ने उनकी तबीयत के बारे में बताया था कि, '13 अगस्त की रात को बालासुब्रमण्यम की हालत बिगड़ने लगी। उनका इलाज कर रही विशेषज्ञों की टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और फिलहाल उनकी हालत गंभीर है।'
आपको बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम एक कलाकार के अलावा बॉलीवुड के शानदार गायकों में से एक हैं। उन्होंने अभिनेता सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों के गाने गए हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया, साजन और हम आपके हैं कौन सहित कई अन्य फिल्मों के लिए गाने गए हैं।
पढ़ें: धोनी की वजह से विज्ञापन कंपनी में रणवीर सिंह ने किया था काम, एक मुलाकात के लिए करते थे पूरे दिन मेहनत