सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या के मामले में आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में दो अलग- अलग एंगल देखे जा रहे हैं। अब तक की मुंबई पुलिस की जांच में मामले को आत्महत्या करार दिया था। वहीं ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि सुशांत का मर्डर किया गया है। हाल ही में सुशांत के पूर्व मैनेजर रहे अंकित आचार्य ने दावा किया था कि सुशांत को उनके डॉगी फज के बेल्ट से गला दबाकर मारा गया है। तो वहीं अब सुशांत के एक और दोस्त ने भी ऐसा ही कुछ दावा किया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में फिर उठे संदीप सिंह पर सवाल, अभिनेता के दोस्त गणेश हीवरकर ने किया ये दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के दोस्त संदीप हीवरकर भी अब मामले की सच्चाई के साथ सामने आ गए हैं। गणेश ने सुशांत की मौत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। गणेश के मुताबिक निर्देशक संदीप सिंह को सुशांत के हत्या की पूरी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि संदीप भले ही हर जगह यही बात कर रहा हो कि उसे सुशांत की मौत की खबर काफी देर बाद मिली तो वह पूरी तरह से झूठ बोल रहा है।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश ने कहा कि, 'निर्देशक संदीप सिंह की टीम में काम करने वाले मेरे सूत्रों ने मुझे बताया कि संदीप को सुशांत के हत्या कि जानकारी पहले से थी। सुशांत बहुत जल्द दिशा सलियन की मौत को लेकर बड़ा खुलासा करने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत हत्या हुई है और मुंबई पुलिस की आत्यमहत्या वाली थ्योरी पूरी तरह से गलत है।'
आगे गणेश हीवरकर ने ये भी कहा कि वो इस पूरे मामले का खुलासा करना चाहते हैं। और इस हत्या में जो भी लोग शामिल हैं उनके नाम सीबीआई के सामने रखना चाहते हैं। गणेश ने इस दौरान पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की है। गणेश ने ये भी बताया कि वो जानते हैं कि 13 जून को हुई पार्टी में कौन- कौन शामिल हुआ था और सुशांत के कत्ल में किस- किस का हाथ है।
गौरतलब है कि इससे पहले अंकित आचार्य ने भी इसी तरह के दावे किए थे। ये खुलासे करने के बाद अंकित ने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इस मामले में फिलहाल ईडी की जांच जारी है। सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के ऊपर सुशांत के पैसे लूटने के आरोप लगाए हैं। जिसके चलते मामले की जांच ईडी भी कर रही है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की जांच भी शुरू हो जाएगी।
पढ़ें: 'साथ निभाना साथिया' की अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन, रुचा हसब्निस ने सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट