फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी की वजह से विज्ञापन कंपनी में रणवीर सिंह ने किया था काम, एक मुलाकात के लिए करते थे पूरे दिन मेहनत

Sun, 16 Aug 2020 06:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni retirement actor Ranveer Singh remember his first meet with indian cricket Former captain MS Dhoni
रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त के दिन अपने संन्यास की घोषणा करते फैंस सहित हर किसी को हैरान कर दिया था। अचनाक उनके संन्यास की घोषणा करने पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी यादों को साझा किया। 

Mahendra Singh Dhoni retirement actor Ranveer Singh remember his first meet with indian cricket Former captain MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह ने उनसे जुड़ी यादों को याद किया है। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी तीन तस्वीरें साझा की हैं। एमएस धोनी के साथ रणवीर सिंह की इनमें से दो थ्रोबैक तस्वीरें हैं जोकि 13 साल पुरानी है। 

Mahendra Singh Dhoni retirement actor Ranveer Singh remember his first meet with indian cricket Former captain MS Dhoni
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी और रणवीर सिंह का लुक बदला हुआ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने दिग्गज क्रिकेटर के लिए लंबा-चौडा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह दो तस्वीरें हैं जिनपर मेरा अधिकार है। यह तस्वीर साल 2007/08 में करजात के एनडी स्टूडियो ली गई थी। उस समय मैं 22 साल का था और वहां पर एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करता था। मैंने वह नौकरी खास तौर पर इसलिए की थी क्योंकि उस विज्ञापन फिल्म में एम एस धोनी जुड़े हुए थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni retirement actor Ranveer Singh remember his first meet with indian cricket Former captain MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

रणवीर सिंह ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने उस दिन अपनी सैलरी से ज्यादा काम किया था और दिन की जितनी सैलरी मिलनी थी मुझे वह भी नहीं दी गई थी, लेकिन मैंने इस बात की चिंता नहीं की। मैं बस उनकी मौजूदगी में रहना चाहता था। यहां तक कि मैं उस समय घायल भी था। लेकिन दर्द में भी मैंने इसलिए काम किया ताकि किसी भी तरह से धोनी से एक छोटी सी मुलाकात का मौका मिल सके और उनके साथ अपनी एक तस्वीर ले सकूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This little gem of a photo is one of my prized possessions. It was taken around the year 2007/08 at ND Studio in Karjat. I was about 22 years old, working as an assistant director. I took up this particular job only because the ad film featured the one & only MS Dhoni. I was overworked and underpaid, but I didn’t care- I just wanted to be in His presence. I was even injured at the time, but I worked through the pain in the hope that as a reward for my sincere efforts, I would be granted a chance to briefly meet MSD and maybe get a photo with him. When I finally met him, I was completely awestruck. He was so humble, so down-to-earth, full of grace and exuded an unmistakable aura of kindness. My love, respect and reverence for him grew even stronger. After I did my first movie, Sapna (who was our common hairstylist at the time) called me one day and said ‘hey I know you’re a massive MSD fan, he’s shooting at Mehboob studio, come & meet him if you’d like’. Man-oh-man! I just dropped everything and rushed to the studio to meet him! He was jovial and warm and praised my performance in BBB. We hung out, I had my cap and jersey signed by him, like a true fanboy. That day, I felt like I was walking on the clouds! Since then, every time that I have the good fortune of meeting him, I am left energised and enthused, as if a big brother has blessed me with energy and motivation to go out and be the best that I can be. 🙏🏽 MSD is one of the greatest sportsmen to have ever lived. I’m lucky to have witnessed his playing career in my lifetime. A paragon of excellence. An icon of the sport. My hero forever. 🌟 Thank you Mahi Bhai for bringing glory to our great nation and filling a billion hearts with pride. 🇮🇳 #MSD the #GOAT 🐐

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni retirement actor Ranveer Singh remember his first meet with indian cricket Former captain MS Dhoni
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रणवीर सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में आगे लिखा, 'आखिरकार मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। मैं खुशी से पागल हो रहा था। वह काफी विनम्र थे, जमीन से जुड़े हुए, दयालु और प्यार के भाव से भरे हुए थे। इसके बाद उनके प्रति मेरा प्यार और सम्मान वक्त के साथ बढ़ता चला गया है।' इसके बाद रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट  में महेंद्र सिंह धोनी से हर बार मिलने का जिक्र किया और उनके व्यक्तित्व की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात की शूटिंग के दौरान भी धोनी से मिले इसके बाद उन्होंने उनके हाथों से साइन की हुई टोपी और जर्सी ली। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का पोस्ट वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों को हुआ कोरोना, सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed