फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों को हुआ कोरोना, सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Aug 2020 05:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 16 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dilip Kumar brother Ehsan Khan and Aslam Khan found covid 19 positive
दिलीप कुमार - फोटो : social media

वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों एहसान खान और असलम खान का कोरोना परीक्षण सकारात्मक पाया गया है। मौके की नजाकत को समझते हुए दोनों भाइयों को फौरन मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्र बताते हैं कि एहसान और असलम दोनों को अचानक से सांस लेने में दिक्कत की समस्या आने लगी थी। उन्हें डॉक्टर ने तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

Coronavirus outbreak Dilip Kumar brother Ehsan Khan and Aslam Khan found covid 19 positive
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala

जब इनकी जांच की गई तो उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दिलीप कुमार के दोनों भाइयों की उम्र 90 साल के आसपास है। बीते शनिवार को जब इन दोनों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो इन्होंने एक जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन गोखले से संपर्क किया।

Coronavirus outbreak Dilip Kumar brother Ehsan Khan and Aslam Khan found covid 19 positive
दिलीप कुमार - फोटो : social media

डॉक्टर ने इन दोनों की जांच की और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरता हुआ पाया। तो, उन्होंने इन दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती हो जाने की सलाह दी। इन दोनों को पहले से ही ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधित रोगों की समस्याएं हैं। अस्पताल में इन दोनों का इलाज डॉक्टर जलील पारकर कर रहे हैं। यह वही डॉक्टर हैं जिनके अंतर्गत पिछले हफ्ते अभिनेता संजय दत्त को भी भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dilip Kumar brother Ehsan Khan and Aslam Khan found covid 19 positive
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर जलील के अनुसार असलम खान और एहसान खान की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है और वह ज्यादा हरकत भी नहीं कर रहे हैं। उनके शरीर में पहले से ही ऑक्सीजन की भारी कमी है। इसलिए, कोरोना हो जाने के बाद उन्हें सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है। दोनों को ही तेज खांसी और बुखार भी है।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Dilip Kumar brother Ehsan Khan and Aslam Khan found covid 19 positive
दिलीप कुमार , सायरा बानो - फोटो : social media

इस बारे में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। एहसान और असलम दोनों ही जल्द ठीक हो कर घर वापस आएंगे। उनका इलाज डॉक्टर जलील पारकर और डॉक्टर निखिल गोखले की देखरेख में चल रहा है। दोनों ही बहुत काबिल डॉक्टर हैं। दिलीप कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि सभी की दुआओं के चलते वह बिल्कुल ठीक हैं और आराम कर रहे हैं।

पढ़ें: कंगना रनौत की मां को सताई बेटी की चिंता, अभिनेत्री की सुरक्षा के लिए करवाया ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed