फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त को कैंसर होने पर उनके दोस्त 'कमली' को नहीं आ रहा यकीन, लिखा- 'शेर है तू शेर'

Sun, 16 Aug 2020 05:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Aug 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt real life Kamli Paresh Ghelani writes for actor illness
संजय दत्त, परेश गिलानी - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त की खराब सेहत के बाद उनके प्रशंसकों से लेकर करीबी तक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त के खास दोस्त परेश गिलानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। ये वही परेश गिलानी हैं जिनके किरदार को फिल्म 'संजू' में विक्की कौशल ने निभाया था। फिल्म में उनका नाम 'कमली' था।

Sanjay Dutt real life Kamli Paresh Ghelani writes for actor illness
संजय दत्त, परेश गिलानी - फोटो : सोशल मीडिया

परेश गिलानी ने लिखा कि 'भाई, हमने पूरे एम्यूजमेंट पार्क को कवर किया था। हमें लगता था कि यह पास है लेकिन यह अभी भी पूरा नहीं हुआ है। एक और रोलर कोस्टर राइड के लिए। ये नई लड़ाई है। यह लड़ाई लड़नी है और लड़ाई जीतेंगे। हम जानते हैं तुम कितने बहादुर हो। तुम इसे जीतोगे। शेर है तू शेर।'
 

Sanjay Dutt real life Kamli Paresh Ghelani writes for actor illness
संजय दत्त, परेश गिलानी - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट के कैप्शन में परेश गिलानी ने लिखा- 'भाई, इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कुछ दिनों पहले ही हमने बातें की थीं कि कैसे हमने जिंदगी के दूसरे चरण को जिया। हम कितने खुशकिस्मत थे कि हमने साथ में राइड की, चले, और इस यात्रा का आनंद लिया। मुझे अभी भी लगता कि हम खुशकिस्मत हैं और जिंदगी रंग बिरंगी है। भगवान दयालु हैं।'

View this post on Instagram

Brother @duttsanjay. Hard to imagine just few days ago we were talking about how we shall enjoy the next phase of our lives and we were talking about how we have been blessed to be able to ride, walk, jog, crawl, and enjoy the journey thus far; we are where we are. I still believe we are blessed and I know journey forward is going to be as beautiful and as colorful as it has been. God has been kind. nakupenda kaka!!

A post shared by Paresh Ghelani (@pareshghelani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt real life Kamli Paresh Ghelani writes for actor illness
संजय दत्त और परेश गिलानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि परेश गिलानी संजय दत्त के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने स्कूल में साथ में पढ़ाई की। अमेरिका में उनका बिजनेस है। वह 'मून एक्सप्रेस', 'एक्सप्राइज' और 'रैडिममुने' जैसी कंपनियों का हिस्सा रहे हैं।  

विज्ञापन
Sanjay Dutt real life Kamli Paresh Ghelani writes for actor illness
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि संजय दत्त को फेफड़े के कैंसर का हाल ही में पता चला। शनिवार को संजय दत्त कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखे गए। संजय दत्त के साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी थीं। दोनों अस्पताल के बाहर दिखे। 'बाबा' के नाम से मशहूर संजय दत्त ने तबीयत खराब होने के बावजूद फोटोग्राफर्स की ओर देखा और साथ हिलाया। मेडिकल जांच के बाद संजय दत्त अमेरिका रवाना हो जाएंगे। उससे पहले यहां की रिपोर्ट जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed