फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साथ निभाना साथिया' की अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन, रुचा हसब्निस ने सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट

Sun, 16 Aug 2020 05:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 16 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Sath Nibhana Sathiya Actress Rucha Hasabnis Father Passed Away
रुचा हसब्निस - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 फिल्म और टेलीविजन जगत के लिए कुछ खास अच्छा नहीं है। इस साल कई बड़े- बड़े सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। तो वहीं कई सितारों ने अपने करीबियों को भी खो दिया है। तो हाल ही में साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री रूचा हसब्निस पर दुखों का पहाड़ टूट है। साल 2020 में रुचा ने अपने पिता को खो दिया है। इस बात की जानकारी खुद रुचा ने ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

Sath Nibhana Sathiya Actress Rucha Hasabnis Father Passed Away
पति के साथ रुचा हसब्निस - फोटो : instagram

रुचा के पिता कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि उन्होंने कोरोना को मात भी दे दी थी लेकिन कुछ दिन बाद ही वो मौत से जंग हार गए। इस बात से रूचा भी बेहद दुखी हैं। रुचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ अपना दुख साझा किया है। रुचा के पिता का निधन आठ अगस्त को हुआ है।

Sath Nibhana Sathiya Actress Rucha Hasabnis Father Passed Away
रुचा हसब्निस - फोटो : Instagram

रुचा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक इमोशनल पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में एक तस्वीर है जिसमें आसमान नजर आ रहा है। इस तस्वीर में लिखा है, 'डेडी, मैं आपको सितारों के उस पार देखूंगी।' इस पोस्ट के साथ कैप्शन में रुचा ने लिखा, 'अब आप शांति से सो जाएं डैडी। 8.8.20.'

View this post on Instagram

Rest in peace my sweet sweet Daddy ❤️♾ . . . 8.8.20

A post shared by Rucha Hasabnis Jagdale (@ruchahasabnis) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sath Nibhana Sathiya Actress Rucha Hasabnis Father Passed Away
रुचा हसब्निस - फोटो : Instagram

इससे पहले रुचा ने दो अगस्त को एक पोस्ट और साझा किया था। इस पोस्ट के जरिए रुचा ने बताया था कि उनके पिता ने कोरोना को मात दी है। ये पोस्ट करते हुए रुचा ने लिखा, 'मेरे पिता ने कोरोना को हरा दिया है। लेकिन अभी वे लंग्स की रिकवरी के लिए जंग लड़ रहे हैं। मैं आप सभी से दरख्वास्त करती हूं कि उन्हें अपनी दुआओं में रखें और आशा करें कि वो जल्द ठीक होंगे। आप सभी अपना ध्यान रखें।'

View this post on Instagram

🙏🙏🙏🙏

A post shared by Rucha Hasabnis Jagdale (@ruchahasabnis) on

विज्ञापन
Sath Nibhana Sathiya Actress Rucha Hasabnis Father Passed Away
रुचा हसब्निस, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : twitter

रुचा के इस पोस्ट पर अब इंडस्ट्री से जुड़े उनके कई दोस्त उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। गौरतलब है कि रुचा ने टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2010 में प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में राशि बेन का किरदार निभाया था। हालांकि रुचा ने साल 2015 में राहुल जगदले से शादी की थी और शादी के बाद उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

पढ़ें: सुशांत की मौत की जांच के मामले में मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से किया निवेदन, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed