फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत की मां को सताई बेटी की चिंता, अभिनेत्री की सुरक्षा के लिए करवाया ये काम

Sun, 16 Aug 2020 05:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut mother did maha mrityunjaya jaap for her safety
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने अभिनय के अलावा बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपने घर मनाली में समय बिता रही हैं। कंगना रनौत भले ही किसी भी सोशल मीडिया पर न हों लेकिन उनकी टीम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अभिनेत्री से जुड़ी तस्वीरें-वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार कंगना की टीम ने उनकी मां का वीडियो साझा किया है। 

Kangana Ranaut mother did maha mrityunjaya jaap for her safety
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर उनका और उनकी मां का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह परिवार संग महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कंगना रनौत व्हाइट कलर के सलवार-सूट में नजर आ रही हैं। जबकि उनकी मां लाल साड़ी में बैठी हुई दिखाई दे रहे हैं। कंगना रनौत ने इस वीडियो को साझा करते हुए बताया है कि उनकी मां ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप उनकी सुरक्षा के लिए करवाया है।

Kangana Ranaut mother did maha mrityunjaya jaap for her safety
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते हुए कंगना रनौत की टीम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'माताजी मेरी सुरक्षा के विषय में चिंचित रहती हैं, इसी के चलते उन्होंने एक लाख 15 हजार महामृतुंजय मंत्र के जाप करवाया, यह कार्यक्रम आज समाप्त हुआ, मैं अपने समस्त परिवार की धन्यवादी हूं। हर हर महादेव काशीविश्वनाथ महाराज की जय...।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut mother did maha mrityunjaya jaap for her safety
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाती हुए कंगना रनौत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी राय भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा कंगना रनौत बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद सहित सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर राय रखती रहती हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut mother did maha mrityunjaya jaap for her safety
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बीती 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के मुद्दों के उठाया। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद का शिकार थे। इसके अलावा वह दिवंगत अभिनेता के बारे में और भी खुलासे करती रहती हैं। वहीं कई मौकों पर कंगना रनौत निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बारे में बयान देती रहती हैं। 

पढ़ें: सुशांत की मौत की जांच के मामले में मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से किया निवेदन, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed