फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG! इस म्यूजिक वीडियो में मनोज तिवारी की पत्नी के साथ दिखे धोनी, वायरल हो रहा 12 साल पुराना गाना

Sun, 16 Aug 2020 04:36 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
M S dhoni seen in an old music video of rani Tiwari wife of Bhojpuri actor and bjp mp manoj tiwari
म्यूजिक वीडियो में एमएस धोनी - फोटो : म्यूजिक वीडियो, यूट्यूब

धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों के बीच मुंबई में उनका एक पुराना म्यूजिक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी किसी हीरोइन की तरह डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में धोनी क्लब में बैठे दिख रहे और वीडियो के आखिर में वह स्टेज पर भी आते हैं।

M S dhoni seen in an old music video of rani Tiwari wife of Bhojpuri actor and bjp mp manoj tiwari
मनोज तिवारी की पत्नी रानी तिवारी - फोटो : म्यूजिक वीडियो, यूट्यूब

भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी की पत्नी का नाम है रानी। विवाह से पहले उनका सरनेम पांडे था और कम लोग ही जानते हैं कि वह महेंद्र सिंह धोनी के बिजनेस पार्टनर रहे अरुण पांडे की बहन है। इस म्यूजिक वीडियो के बनने की भी काफी दिलचस्प कहानी है। ये उन दिनों की बात है जब मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हो चुके थे।

M S dhoni seen in an old music video of rani Tiwari wife of Bhojpuri actor and bjp mp manoj tiwari
म्यूजिक वीडियो में एमएस धोनी - फोटो : म्यूजिक वीडियो, यूट्यूब

साल 2008-09 में मनोज तिवारी जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार थे तो उनकी पत्नी को भी कैमरे के सामने आने का चस्का लगा। इसकी वजह जो भी रही हो लेकिन मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी का मन रखने के लिए उस समय के चर्चित संगीतकार लाल सिन्हा को म्यूजिक बनाने के काम पर लगाया। ये लाल सिन्हा ही थे जिनके संगीतबद्ध किए गानों ने शुरूआती दौर में मनोज तिवारी की कामयाबी में बड़ा कमाल दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
M S dhoni seen in an old music video of rani Tiwari wife of Bhojpuri actor and bjp mp manoj tiwari
म्यूजिक वीडियो में एमएस धोनी - फोटो : म्यूजिक वीडियो, यूट्यूब

लाल सिन्हा ने गाना कंपोज किया तो रानी ने इसे खुद ही गाने की जिद की। गाना रिकॉर्ड हो गया और इसका वीडियो बनने की बारी आई तो अरुण पांडे अपने खास दोस्त और बिजनेस पार्टनर महेंद्र सिंह धोनी को इस वीडियो के लिए साथ ले आए। धोनी भी रानी को अपनी बहन ही मानते हैं। इस वीडियो के प्रमोशन के लिए तो धोनी ने खास कुछ नहीं किया लेकिन इसकी शूटिंग करने के लिए उन्होंने पूरा समय दिया।

विज्ञापन
M S dhoni seen in an old music video of rani Tiwari wife of Bhojpuri actor and bjp mp manoj tiwari
म्यूजिक वीडियो में एमएस धोनी - फोटो : म्यूजिक वीडियो, यूट्यूब

वीडियो में मनोज तिवारी की पत्नी रानी स्टेज पर डांस करती और गाती दिखती हैं। उनके साथ डांस करने वालों की पूरी टोली है। धोनी की क्लब में एंट्री होती है और वह जाकर एक टेबल पर बैठ जाते हैं। इस दौरान उनकी कुछ लोगों से दुआ सलाम भी होती है और धोनी बीट्स का मजा लेते रहते हैं। गाने के आखिर में धोनी को स्टेज पर जाता दिखाया जाता है, जहां पहुंचकर वह रानी का हाथ थाम लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed