कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी खुलकर आर्थिक मदद देने का एलान किया है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान का नाम भी जुड़ा गया है। इन दोनों कलाकारों ने भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद का एलान किया है।
बेटी सारा के बाद कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार हुए करीना और सैफ, इन तीन संगठनों को दी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उन्होंने और सैफ अली खान ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए काम कर रहे तीन मानवीय सहायता संगठन 'यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष), गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज को आर्थिक मदद दी है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी आर्थिक मदद देने के लिए आगे आने की अपील की है।
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ये एक मुश्किल समय है। हम सभी को साथ आकर एक-दूसरे की मदद करने की जरूरत है। हम दोनों ने ऐसा करने के लिए कदम उठाए हैं और यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज (IAHV) को अपना समर्थन देने का वादा किया है। हम आप में से उन लोगों से अनुरोध करते हैं जो ऐसा ही कर सकते हैं। हम एक साथ खड़े है, जय हिन्द, करीना, सैफ और तैमूर'।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना कपूर की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर के अलावा इनकी बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने भी कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों को आर्थिक मदद दी है। सारा अली खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में आर्थिक रूप से मदद दी है।
हालांकि सारा अली खान ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने कितने रुपयों से आर्थिक मदद की है। सारा अली खान ने इस आर्थिक मदद के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है। उन्होंने सारा के इस पोस्ट को आम सोशल मीडिया यूजर्स और कई सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने का एलान किया है।
पढ़ें: भारत आ पहुंचा डिजनी प्लस, 3 अप्रैल से आपके मोबाइल पर होंगी डिजनी और मार्वेल की 250 से ज्यादा सुपरहीरो फिल्में