सब्सक्राइब करें

ग्लोबल संस्थाओं में दान देकर ट्रोल हुए करीना और सैफ, यूजर ने पूछा- 'पब्लिसिटी के लिए किया क्या?'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 02 Apr 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Kareena Kapoor And Saif Ali Khan troll after Donate Fund in global agencies
सैफ, करीना - फोटो : Social Media

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस का कहर झेल रही है। बड़े-बड़े देश भी इस जानलेवा वायरस के आगे कुछ नहीं कर पा रहे। ये वायरस हजारों लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी इस वायरस ने कोहराम मचा रखा है। अर्थव्यवस्था भी चौपट हो रही है। लेकिन इस मुश्किल समय में भी कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड सितारे लगातार पीएम रिलीफ फंड में सहायता राशि दे रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी आर्थिक मदद की है। उन्होंने यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज (IAHV) में दान दिया है। पीएम रिलीफ फंड में मदद न देकर ग्लोबल एजेंसियों में दान करने का फैसला लोगों को पसंद नहीं आया। इस वजह से लोग अब सैफ और करीना को ट्रोल कर रहे हैं।

Trending Videos
Coronavirus Outbreak Kareena Kapoor And Saif Ali Khan troll after Donate Fund in global agencies
Kareena and Saif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल करीना कपूर ने इस बात जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'इस मुश्किल घड़ी में हम सभी को एक साथ आना होगा और एक दूसरे की मदद करनी होगी। हम दोनों ने भी इस महामारी के खिलाफ अपने-अपने कदम आगे बढ़ाए हैं जो यूनिसेफ, गिव इंडिय और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज को सपोर्ट कर रहा है। हम लोगों से ये अपील करते हैं जो भी इस तरह मदद कर सकते हैं उन्हें भी आगे आना चाहिए। हम एक साथ खड़े हैं, जय हिंद... करीना, सैफ और तैमूर।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🏻

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Kareena Kapoor And Saif Ali Khan troll after Donate Fund in global agencies
सैफ, करीना - फोटो : Social Media

करीना और सैफ के इस फैसले से कई लोग नाराज हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्हें इस मुश्किल वक्त में ग्लोबल एजेंसियों में दान करने की बजाए पीएम केयर फंड में मदद करनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा है, 'जाहिर सी बात है कि आप पीएम केयर्स में कुछ नहीं देंगे। यूनिसेफ में क्यों दान दिया? पब्लिसिटी के लिए?' एक और लिखा है, 'आंटी COVID-19 के लिए पीएम और सीएम केयर्स फंड में दान करें। यहां डोनेट करने की ज्यादा जरूरत है। लगता है पहले कभी दान नहीं दिया?'
 

Coronavirus Outbreak Kareena Kapoor And Saif Ali Khan troll after Donate Fund in global agencies
सारा अली खान - फोटो : Sara Ali khan

बेटी ने पीएम केयर्स में दी सहायता राशि
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपने पिता से अलग पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में आर्थिक रूप से मदद दी है। हालांकि सारा ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने कितने रुपयों से आर्थिक मदद की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।  

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Kareena Kapoor And Saif Ali Khan troll after Donate Fund in global agencies
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media

इटली के लिए मांगी थी दुआ
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में इटली भी शामिल है। करीना कपूर ने बीते दिनों एक पोस्ट शेयर कर वहां के लोगों के लिए प्रार्थना की थी। अभिनेत्री ने लिखा था, 'अमोर इटली। मेरा प्यार और मैं आप सबके लिए दुआ कर रहे हैं।' यहां अमोर इटली भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है 'प्यारा।'

तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की तलाश में पहुंची पुलिस पर पथराव, रवीना टंडन ने यूं जाहिर किया गुस्सा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Amore Italy ❤️ My love and I are praying for you all ❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed