फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनाकाल में सेलेब्रिटीज को चेहरा चमकाने की चिंता, सूर्यवंशी के निर्माता, निर्देशक और हीरो सबसे आगे

Sat, 18 Apr 2020 12:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 18 Apr 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak know the truth behind celebrity heartfulness index Rohit Shetty Akshay Kumar in the list
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लॉक डाउन के अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर जाने के बाद फिल्म जगत की वे शख्सियतें फिर से परेशान हो गईं हैं जिन्हें अपना नाम लगातार खबरों में देखते रहने की आदत है। फिल्मों की शूटिंग बंद है। नई फिल्में रिलीज नहीं हो रही है। एयरपोर्ट बंद है सो वहां आना जाना भी सुर्खियां नहीं बना पा रहा। तो इस दिक्कत का हल अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने निकाला है, ऐसे संगठनों या संस्थानों के नामों के सहारे खुद को चमकाने का जिनका पहले शायद आपने नाम भी नहीं सुना होगा।

Coronavirus outbreak know the truth behind celebrity heartfulness index Rohit Shetty Akshay Kumar in the list
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media

इन संस्थानों में पहला नाम आता है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स का। इसने एक तथाकथित सेलेब्रिटी हार्टफुलनेस इंडेक्स जारी है यानी वे शख्सियतें जिनका दिल बड़ा है। इससे पहले ऐसी कोई सूची जारी करने की जानकारी तमाम खोजबीन करने पर भी नहीं मिलती। जानकारी ये भी नहीं मिलती कि आखिर ये संस्थान है कहां, न इसकी इंटरनेट पर कोई वेबसाइट है और न ही कहीं सोशल मीडिया पर इसकी कोई मौजूदगी। 

Coronavirus outbreak know the truth behind celebrity heartfulness index Rohit Shetty Akshay Kumar in the list
akshay kumar - फोटो : social media

अलबत्ता अतीत में इसकी एक रिपोर्ट पॉवर कपल्स पर और एक सर्वे सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स पर किया गया जरूर मिलता है। ये सर्वे टेलीफोन पर किया गया था और तब इसमें शाहरुख खान के बाईजू के लिए किए गए विज्ञापन को सबसे लोकप्रिय विज्ञापन बताया गया था। इसी संस्था ने अब सेलेब्रिटी हार्टफुलनेस इंडेक्स जारी की है, जिसमें एक से लेकर पांच नंबर तक फिल्म इंडस्ट्री के एक ही खेमे के लोग हैं। सूची का आधार है ज्यादा पैसा, ज्यादा बड़ा दिल। और, इस लिहाज से अभिनेता अक्षय कुमार को देश का सबसे बड़ा दिलवाला बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak know the truth behind celebrity heartfulness index Rohit Shetty Akshay Kumar in the list
Salman Khan - फोटो : Social Media

एक तरफ जहां अक्षय कुमार के शुभचिंतक सेलेब्रिटी हार्टफुलनेस इंडेक्स लोगों को बांट रहे हैं, वहीं रोहित शेट्टी की टीम ने भी एक लिस्ट मीडिया में घुमानी शुरू कर दी है। ये लिस्ट सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐसे कलाकारों की है जो टीवी पर रियलिटी शोज करते हैं। रोहित शेट्टी को इसमें दूसरे नंबर पर और सलमान खान को तीसरे नंबर पर बताया गया है। कपिल शर्मा इस सूची में अव्वल नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak know the truth behind celebrity heartfulness index Rohit Shetty Akshay Kumar in the list
Yashraj Studio - फोटो : file photo

देखने वाली बात यहां ये है कि ये सूची बनाई किसने है? ये सूची बनाने वाली कंपनी का नाम है ओरमैक्स मीडिया जिसकी वेबसाइट पर इनकी तारीफ में लगा इकलौता प्रमाण पत्र यशराज फिल्म्स के उन रफीक गंगजी का है, जिन्हें यशराज फिल्म्स छोड़े कई साल बीत चुके हैं। कंपनी खुद को सलाहकार कंपनी बताती है और फिल्म व मीडिया के क्षेत्र में रिसर्च का काम संभाले हुए हैं। रोहित शेट्टी की तरफ से जारी इस सूची का आधार क्या है और कितने लोगों के बीच ये सर्वे हुआ इसकी कोई जानकारी नही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed