{"_id":"5e9a99f18ebc3e76c77b5c2a","slug":"patralekha-worried-over-the-death-of-corona-in-her-city-about-her-parents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने शहर में कोरोना से हुई मौत से घबराई ये अभिनेत्री, माता-पिता की इसलिए सता रही चिंता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने शहर में कोरोना से हुई मौत से घबराई ये अभिनेत्री, माता-पिता की इसलिए सता रही चिंता
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Patralekha
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री और अभिनेता राजकुमार राव की प्रेमिका पत्रलेखा बीते बुधवार को मेघालय में कोरोना वायरस से हुई पहली मृत्यु के बाद बहुत घबराई हुई हैं। मेघालय की राजधानी शिलांग में पत्रलेखा के माता-पिता उनके एक भाई के साथ रहते हैं। 69 वर्षीय एक डॉक्टर की सिटी अस्पताल में मौत हो जाने के बाद मुंबई में रह रही पत्रलेखा को अपने माता पिता की चिंता सताने लगी है।
2 of 5
patralekha and rajkummar rao
- फोटो : social media
पत्रलेखा कहती हैं, 'मेरे माता-पिता शिलांग में है। जबसे वहां एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, मैं तभी से बहुत परेशान हूं। यह सिर्फ एक केस की बात नहीं है। यह बात है कि वह आदमी न जाने कितने लोगों के संपर्क में आया होगा और उससे कितने लोग संक्रमित हुए होंगे। हालांकि मेरे माता-पिता के साथ वहां मेरा भाई भी है, इसलिए मेरे माता-पिता को बाहर सामान लेने के लिए नहीं जाना पड़ता लेकिन फिर भी मैं चिंतित हूं।'
3 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : Social Media
कोरोना महामारी के इस दौर में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहना बहुत जरूरी है। पत्रलेखा कहती हैं कि उन्होंने अपने पिता को कभी घर पर बैठे हुए नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्रलेखा
- फोटो : Social Media
पत्रलेखा बताती हैं कि 'मेरे पिताजी रविवार को भी अपने काम में बहुत व्यस्त रहते हैं। जब कोई इंसान व्यस्त रहता है तो वह समय एक झटके में गुजरता चला जाता है लेकिन जब इंसान के पास करने के लिए कुछ काम नहीं होता तो सिर्फ तनाव बढ़ता है। लॉकडाउन के पहले ही दिन से मैंने अपने सभी कामों को करने के लिए एक टाइम टेबल बना लिया है। आजकल मैं उसी के अनुसार काम करती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
patralekha and rajkummar rao
- फोटो : social media
बता दें कि अभिनेत्री पत्रलेखा लॉकडाउन के इस दौर में अपना पूरा समय अपने प्रेमी अभिनेता राजकुमार राव के साथ बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें राजकुमार उनके बाल ट्रिम करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया था, 'जहां चाह वहां राह'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।