फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: कुमार विश्वास के म्यूजिक डायरेक्टर को प्रशासन ने घर में ही किया क्वारंटीन, वीडियो वायरल

Sat, 18 Apr 2020 11:34 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 18 Apr 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas music director Zafar Mirza Niyazi quarantine by government video viral
Zafar Mirza Niyazi and Kumar Vishwas - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

मशहूर कवि कुमार विश्वास अपने सारे म्यूजिक वीडियोज खुद बनाते हैं। इन वीडियोज में सुनाई देने वाला संगीत भी विश्वास खुद ही रचते हैं। इसके लिए उन्होंने गाजियाबाद स्थित अपने घर में एक स्टूडियो का निर्माण किया है। नाम है, के वी स्टूडियोज। इस स्टूडियो के म्यूजिक डायरेक्टर को सरकार ने अपने घर में ही क्वारंटीन में रहने का आदेश दिया है। सरकार ने उनके घर के बाहर बकायदा एक बोर्ड भी लगा दिया है।

Kumar Vishwas music director Zafar Mirza Niyazi quarantine by government video viral
Zafar Mirza Niyazi and Kumar Vishwas - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कुमार विश्वास के बैंड के साथ लंबे समय से काम कर रहे  जफर मिर्जा नियाजी ने अपने घर के बाहर से एक वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाफर लोगों से यह आग्रह करते हुए नजर आ रहे हैं कि वे सरकार की सभी नीतियों का पालन करें और इस देश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। 

Kumar Vishwas music director Zafar Mirza Niyazi quarantine by government video viral
Zafar Mirza Niyazi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सरकार ने उनके घर के लोगों को क्वारंटीन इसलिए किया है क्योंकि जफर मिर्जा के दो भाई हाल  ही में बाहर से लौटे हैं। जफर बताते हैं कि उनका एक भाई दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) में काम करता है और दूसरा दिल्ली मेट्रो का कर्मचारी है। इन लोगों को दिल्ली में आनंद विहार बस अड्डे पर मचे बवाल के बाद ड्यूटी पर बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Vishwas music director Zafar Mirza Niyazi quarantine by government video viral
Kumar Vishwas - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

जफर ने वीडियो में ये बताया है कि उनके घर के बाहर बोर्ड क्यों लगा है। वीडियो में वह इस बोर्ड की  हिफाजत का इंतजाम करते भी दिख रहे हैं। जफर बताते हैं कि इस वीडियो के जरिए  वह अपने समुदाय के लोगों को और सभी देशवासियों को  सरकार के सभी निर्देशों का पालन करने का संदेश देना चाहते हैं ताकि देश को कोरोना जैसी महामारी से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
Kumar Vishwas music director Zafar Mirza Niyazi quarantine by government video viral
Zafar Mirza Niyazi and Kumar Vishwas - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

जफर का इस वक्त यह वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना साफ दर्शाता है कि वे अपने समुदाय के लोगों की सहयोग न करने वाली प्रवृत्ति से बहुत आहत हैं। इस वीडियो में वह अपने 'मुस्लिम भाइयों' से खास तौर पर अनुरोध करते दिख रहे हैं कि सरकार के निर्देश उनकी भलाई के लिए हैं। इसमें सरकार का सहयोग करना बहुत ही आवश्यक है।

लॉकडाउन के इस दौर में भी कार्तिक की किस्मत बुलंद, घर बैठे मिली एक और बड़ी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed