सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना से लड़ाई के लिए ये साउथ स्टार्स दे रहे हैं दान, अपने घर को अस्थाई अस्पताल बनाएंगे कमल हासन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 26 Mar 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rajinikanth Kamal Haasan Pawan Kalyan Surya Ram   Charan donate for covid 19 affected people
Rajinikanth, Kamal Haasan, Pawan Kalyan - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में फैल चुका है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या 600 के करीब हो गई है। वहीं भारत में अब तक कोरोना वायरस से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश की तमाम बड़ी हस्तियां अपने चाहने वालों को इस वायरस से बचने की सलाह दी रही हैं। साथ ही कुछ सितारे कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं इनमें साउथ सिनेमा के कलाकार भी शामिल हैं। साउथ सिनेमा के कई कलाकारों ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की आर्थिक रूप से मदद की है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ सिनेमा के उन कलाकारों के बारे में जो कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं की मदद के लिए आए आए हैं।

Trending Videos
Coronavirus outbreak Rajinikanth Kamal Haasan Pawan Kalyan Surya Ram   Charan donate for covid 19 affected people
Rajinikanth - फोटो : Social Media

रजनीकांत 
साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) यूनियन वर्कर्स को 50 लाख रुपये का दान दिया है। गौरतलब है कि FEFSI के अंतर्गत साउथ सिनेमा की फिल्में व टीवी इंडस्ट्री की कुल 23 संस्थाएं आती हैं और इसके कुल सदस्यों की संख्या तकरीबन 30,000 है। वहीं इसमें हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें प्रतिदिन किये गये काम के हिसाब से पैसे मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rajinikanth Kamal Haasan Pawan Kalyan Surya Ram   Charan donate for covid 19 affected people
pawan kalyan - फोटो : अमर उजाला

पवन कल्याण
साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार पवन कल्याण ने कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों को डेढ़ करोड़ रुपये दान करने का एलान किया है। इस बात की जानकारी उन्हें खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मैंने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान करूंगा। ताकि इस परेशानी की घड़ी में हम हमारे मननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग कर सकें। उनकी प्रेरणात्मक और अनुकरणीय नेतृत्व हमारे देश को अवश्य ही कोरोना महामारी से बाहर निकालेगी।





 
Coronavirus outbreak Rajinikanth Kamal Haasan Pawan Kalyan Surya Ram   Charan donate for covid 19 affected people
Ram Charan Teja - फोटो : file photo

राम चरण
सुपरस्टार अभिनेता राम चरण ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों के लिए 70 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने तेलुगू राज्यों और केंद्र के राहत कोष के लिए 70 लाख रुपये का दान दिए हैं। राम चरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और एपी सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की ओर से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किए गए प्रयासों की सराहना भी की है।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rajinikanth Kamal Haasan Pawan Kalyan Surya Ram   Charan donate for covid 19 affected people
kamal haasan - फोटो : Social Media

कमल हासन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अभिनेता कमल हासन बेहद अलग और खास काम किया है। उन्होंने अपने घर को अस्थाई रूप से अस्पताल बनाने की पेशकश की है। इस बात की जानकारी कमल ने खुद ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'संकट के इस समय में मैं लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं. लोगों को न्याय प्रणाली में लाने के लिए, बिल़्डिंग जो कि मेरा घर थी, अस्थायी रूप से लोगों की मदद करने के लिए देना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed