सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तलाक के बाद प्यार से उठ गया था अर्चना पूरन सिंह का भरोसा, परमीत ने आते ही जिंदगी बदल दी, ऐसी है इनकी लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 26 Mar 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Know Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Beautiful Love Story
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Social Media

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की मिस ब्रिगैंजा यानी कि अर्चना पूरन सिंह 56 साल की हैं। बॉलीवुड अदाकार से कॉमेडी शोज की जज तक का सफर करने वाली अर्चना पूरन सिंह ने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन आज वे अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं। अर्चना ने 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी अर्चना की शादी हो चुकी थी? इतना ही नहीं अर्चना का तो तलाक के बाद प्यार पर से ही विश्वास उठ चुका था। उनकी जिंदगी में फिर एंट्री हुई परमीत सेठी की। आज आपको बताते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी।

Trending Videos
Know Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Beautiful Love Story
Archana Puran Singh - फोटो : instagram

अर्चना पूरन सिंह आज टेलीविजन का जाना माना नाम हैं। अर्चना 18 साल की उम्र में देहरादून से मुंबई आई थीं। यहीं से उनके करियर की गाड़ी शुरू हुई। मुंबई आते ही अर्चना ने कुछ विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद उन्हें टीवी सीरियल मिलने लगे। टीवी सीरियल के बाद उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। शुरुआती कुछ फिल्मों में अर्चना ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं, लेकिन अर्चना अपने किरदारों के साथ एक्सपरिमेंट करना चाहती थीं। जिसके चलते उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Beautiful Love Story
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram

इसी बीच करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी की गाड़ी भी चलने लगी। अर्चना की मुलाकात हुई परमीत सेठी से। लेकिन परमीत से मुलाकात के पहले ही अर्चना की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आ चुके थे। अर्चना की पहली शादी से वो खुश नहीं थीं। तलाक के बाद अर्चना टूट चुकी थीं और उनका प्यार से भी भरोसा उठ चुका था। अर्चना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'तलाक हो जाने के बाद मुझे किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं थी कि मैं दूसरी शादी करूंगी।' 

Know Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Beautiful Love Story
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram

आगे अर्चना कहती हैं, 'हालांकि परमीत सेठी के साथ हुई मेरी मुलाकात के चलते ही मैं उनके प्रति उत्सुकता से भर गई थी। दरअसल उनका रवैया काफी अलग था। मुझे याद है कि मैं एक पार्टी में उनसे मिली थी। मैं उस समय एक मैगजीन पढ़ रही थी और उसने मैगजीन मेरे हाथों से छीन ली थी क्योंकि वे इसे किसी और देना चाहते थे और उन्होंने मुझसे पूछा तक नहीं था मेरा गुस्सा सातवे आसमान पर था। लेकिन अगले ही पल उसने मुझसे सॉरी बोला था और उनके अंदाज से मैं हैरान रह गई थी।'

विज्ञापन
Know Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Beautiful Love Story
Anupam Kher and Archana Puran Singh - फोटो : file photo

यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। चार साल डेट करने के बाद 1992 में अर्चना परमीत से शादी कर ली। वहीं बात करें अर्चना के वर्कफ्रंट की तो अर्चना अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनका सीरियल 'श्रीमान श्रीमती जी' बहुत फेमस हुआ था। वहीं 'कुछ कुछ होता है' की मिस ब्रिगैंजा क नाम से उन्हें आज भी जाना जाता है। फिलहाल अर्चना 'द कपिल शर्मा शो' में जज बनी हुई हैं। इससे पहले भी अर्चना कई कॉमेडी शो को जज कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed