सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम के गरीबों की इस तरह मदद कर रही हैं अजय देवगन की हीरोइन, पिता भी दे रहे हैं पूरा साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Apr 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh and her family distbute   food 200 families living in Gurugram slum everyday
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

कोरोना वायरस का असर लोगों में ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि आर्थिक तौर पर भी पड़ रहा है। इस खतरनाक वायरस के प्रसार को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए सरकार ने पूरे भारत में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन की वजह से सभी तरह के काम-धंधों को बंद किया गया है। ऐसे में बहुत से लोगों पर इसका आर्थिक असर पड़ रहा है। कई लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। 

Trending Videos
Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh and her family distbute   food 200 families living in Gurugram slum everyday
rakul - फोटो : rakul

पलायन कर रहे इन लोगों, मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए इस लॉकडाउन में देश की कई हस्तियां आगे आ रही हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की मदद के आगे आए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। करीब 200 गरीब परिवार के लिए रोजना खाना मुहैया करवा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh and her family distbute   food 200 families living in Gurugram slum everyday
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

फिल्म दे दे प्यार दे से लाखों दिलों को जीतने वाली रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर भी चर्चा की। लॉकडाउन में गरीबों की मदद के बारे में बात करते हुए रकुल ने कहा कि वह और उनका परिवार गुरुग्राम में उनके घर के आसपास मौजूद गरीब लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रहा है और उनके लिए खाने की व्यवस्था कर रहा है। 

Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh and her family distbute   food 200 families living in Gurugram slum everyday
Rakul Preet Singh - फोटो : Amar Ujala

रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि, 'मेरे पिता गुरुग्राम में मेरे घर के आसपास मौजूद सभी बस्तियों की गिनती कर रहे हैं कि इस समय कहां पर लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। हम ऐसे लोगों के लिए दिन में दो बार खाना मुहैया करवा रहे हैं। ऐसा हम तब तक जारी रखेंगे जब कि यहां पर लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता है। अगर लॉकडाउन आगे भी जारी रहता है तो हम आगे भी गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था करते रहेंग।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh and her family distbute   food 200 families living in Gurugram slum everyday
rakul preet singh - फोटो : cinejosh.com

रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा कि, 'मैंने खुद से वादा किया है कि पूरी अप्रैल भोजन की व्यवस्था करूंगी। बाकि आगे परिस्थियों पर निर्भर करेंगा कि क्या करना है। गरीबों के लिए खाना मेरी सोसाइटी में बनाया जा रहा है। यहां से पैक करके लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।' रकुल प्रीत सिंह और उनके परिवार की ओर से गरीबों के लिए दी जा रही इस मदद की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह यारियां, दे दे प्यार दे, अय्यारी, और मरजावां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: लॉकडाउन में अर्जुन कपूर ने बदला अपना अंदाज, आधे गंजे लुक में तस्वीर हुई वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed