बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हजारों दिहाड़ी मजदूरों के घर में राशन और सभी तरह की जरूरत की चीजें मुहैया करवाने का एलान किया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में सलमान खान ने 16000 दिहाड़ी मजदूरों के खाते में रुपये डाले थे। अब उन्होंने मजदूरों के लिए ट्रक भरकर खाना भिजवाया है।
मजदूरों की करोड़ों रुपये से आर्थिक मदद के बाद अब सलमान ने ट्रक भरकर भेजा खाना, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिहाड़ी मजदूरों को खाना मुहैया करवाने की जानकारी बांद्रा ईस्ट एरिया के विधायक जीशान सिद्दीकी ने दी है। जीशान सिद्दीकी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर खाने के सामान से भरे ट्रक की तस्वीरों को साझा किया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सलमान खान को टैग करते हुए उनका धन्यवाद किया। जीशान सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अपने इस सहयोग के लिए सलमान खान आपका धन्यवाद। जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है आप हमेशा मदद के लिए एक कदम आगे रहते हैं। यह बात आपने फिर से साबित कर दी।'
Thank you @BeingSalmanKhan @tweetbeinghuman for your generous contribution towards the daily wage workers. You are always one step ahead of everybody when it comes to helping people and you have proved that yet again. (1/2).. pic.twitter.com/sHNob3d5MS
जीशान सिद्दीकी ने सलमान खान को लेकर एक और ट्वीट किया। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हमें ज्वाइन करने के लिए सलमान खान आपका धन्यवाद, कोरोना वायरस से इस जंग में कोई भूखा नहीं सोना चाहिए।' सोशल मीडिया पर जीशान सिद्दीकी के ये दोनों ही ट्वीट काफी वायरल हो रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये डाले थे। साथ ही वह आने वाले दिनों में भी कामगारों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे।
Thank you @BeingSalmanKhan @tweetbeinghuman for your generous contribution towards the daily wage workers. You are always one step ahead of everybody when it comes to helping people and you have proved that yet again. (1/2).. pic.twitter.com/sHNob3d5MS
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय (FWICE) के पास मौजूद डाटा के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में दिहाड़ी मजदूरों की संख्या 19,000 है। इनमें से 3000 मजदूरों के बैंक खातों में यशराज फिल्म्स ने पांच-पांच हजार रुपये डाले थे। बाकि बचे 16000 मजदूरों के बैंक खातों में सलमान खान ने तीन-तीन हजार रुपये डाले हैं। इस तरह सलमान खान ने मजदूरों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ 80 लाख डाले हैं
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के देखते हुए सलमान खान आने वाले महीने में भी मजदूरों के खातों में रुपये डालेंगे। सलमान खान अगले महीने पूरे 19000 मजदूरों के खातों रुपये ट्रांसफर करेंगे। वहीं अगर आप मुंबई में रहते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में बतौर दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं तो फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय को अपनी जानकारी जरूर दे देंगे ताकि आपको भी सहयाता मिल सके।
पढ़ें: जरूरतमंदों को सामान बांटने पर जय भानुशाली ने की थी आलोचना, अब पारस बोले- 'वह घर पर एसी कमरे में बैठे..'