सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में गाय का दूध और मक्खन निकालती नजर आई ये अभिनेत्री, फैंस को कोरोना से ऐसे बचने की दी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sonia Mann learn milking and make butter   during lockdown due to covid 19
Sonia Mann - फोटो : social media

लोगों को संक्रमित करने के साथ कोरोना वायरस ने पूरे देश की गति को भी रोककर रख दिया है। इस वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन में बेवजह घर से निकलने पर रोक है। फिल्मी सितारों ने भी इस लॉकडाउन में खुद को घर में बंद रखा हुआ है। बॉलीवुड के ये सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। साथ ही इसके जरिए वह ये भी बताते रहते हैं कि लॉकडाउन में वह घर पर क्या कर रहे हैं और कैसे समय काट रहे हैं। 

Trending Videos
Coronavirus outbreak Sonia Mann learn milking and make butter   during lockdown due to covid 19
Sonia Mann - फोटो : social media

इस बीच बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मान लॉकडाउन में गाय का दूध निकालती नजर आई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनिया मान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह गाय का दूध निकलाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वह वीडियो में यह भी बताती हैं कि लॉकडाउन के बीच उन्होंने क्या-क्या सीखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sonia Mann learn milking and make butter   during lockdown due to covid 19
Sonia Mann - फोटो : social media

सोनिया मान वीडियो में गाय का दूध निकालती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो में वह पंजाबी भाषा में अपने फैंस से कहती हैं कि, 'सभी को हैल्लो, कोरोना वायरस की वजह लगे इस लॉकडाउन में मैं अपने गांव में हूं। यहां रहते हुए मैंने दूध निकालाना सीखा है। साथ ही और भी बहुत कुछ सीखा।' इस वीडियो में सोनिया मान ताजा मक्खन भी बनाती हुई नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#milkingcows #ironing #makingfreshbutter #homemade #villagelife #organic #simplelife #stayhome #stayhealthy #soniamann #soniamanncurfewtime #learning #cow #loveanimals #SoniaFightsCorona

A post shared by Sonia Mann (@soniamann01) on

Coronavirus outbreak Sonia Mann learn milking and make butter   during lockdown due to covid 19
Sonia Mann - फोटो : social media

मक्खन बनाते हुए सोनिया मान ने अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन का पूरा पालन करने की अपील की है। उन्होंने अपने फैंस से कहा है कि घर से बिल्कुल भी बाहर मत निकलो और अगर घर से निकलने ज्यादा जरूरी है तो मुंह पर मास्क पहनकर निकलना। साथ ही अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करो। सोशल मीडिया पर सोनिया मान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Sonia Mann learn milking and make butter   during lockdown due to covid 19
Sonia Mann, Himesh Reshammiya - फोटो : social media

उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सोनिया मान के इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनिया मान पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed