फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमित कनिका कपूर के समर्थन में बोलीं ये बॉलीवुड अभिनेत्री, मीडिया रिपोर्ट्स पर भी दागा सवाल

Thu, 02 Apr 2020 05:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Urvashi Rautela support covid 19 affected   Kanika Kapoor gave controversial statement
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कनिका कपूर के अस्पताल में अब तक कोविड-19 के पांच टेस्ट हो चुके हैं। पांचों ही टेस्ट में कनिका कपूर कोरोना वायरस से सक्रंमित पाई गई हैं, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधार है।

Coronavirus outbreak Urvashi Rautela support covid 19 affected   Kanika Kapoor gave controversial statement
kanika kapoor - फोटो : Social Media

कनिका कपूर के जब कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला तो उनपर लापरवाही करने के आरोप लगे थे। इस वजह से उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। वहीं अब बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला कनिका कपूर के समर्थन में आई हैं। साथ ही उर्वशी रौतेला ने मीडिया को लेकर हैरान कर देने वाली बात कही है, जिसकी वजह से उनकी काफी चर्चा हो रही है। 

Coronavirus outbreak Urvashi Rautela support covid 19 affected   Kanika Kapoor gave controversial statement
urvashi rautela - फोटो : social media

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा कोरोना वायरस को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। कनिका कपूर के बचाव में बात करते हुए उर्वशी रौतेला ने कहा, कनिका हमेशा से अपनी स्वच्छता का ख्याल रखती है, इसलिए सभी को कोविड-19 के बारे में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।' इसके बाद उन्होंने मीडिया पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Urvashi Rautela support covid 19 affected   Kanika Kapoor gave controversial statement
urvashi rautela - फोटो : file photo

उर्वशी रौतेला से कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा 'कनिका बहुत साफ रहती है, वह अपनी स्वच्छता का काफी ख्याल रखती हैं, इसलिए यदि आपको वायरस के संपर्क में नहीं आना है तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। मीडिया पर निशाना साधते हुए उर्वशी रौतेला ने आगे कहा, मुझे नहीं पता कि मैं इन मीडिया रिपोर्टों पर कितना विश्वास कर सकती हूं। मैं केवल यह उम्मीद कर रही हूं कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग आने वाले सभी लोग जल्द ही ठीक हो जाएं।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Urvashi Rautela support covid 19 affected   Kanika Kapoor gave controversial statement
urvashi rautela - फोटो : file photo

उर्वशी रौतेला कोरोना वायरस को काफी खतरनाक मानते हुए कहती हैं लोगों को इससे सावधान रहना चाहिए। साथ ही कनिका कपूर के जल्द ठीक होने की कामना करती है। उन्होंने कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि वह इससे तेजी से बाहर आएगी। यह वायरस किसी खास वर्ग को टारगेट नहीं कर रहा है, यह किसी को भी हो सकता है। अगर यह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को हो सकता है, तो यह किसी के साथ भी हो सकता है। इसलिए जो लोग सोचते हैं कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं होगा, उन्हें बच के रहना चाहिए।'

पढ़ें: मुंबई पुलिस से लाइसेंस लेकर सड़कों पर घूम रहा ये अभिनेता, जानेंगे हकीकत तो तालियां बजाने को हो जाएंगे मजबूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed