{"_id":"5e74986a8ebc3e6fc941658a","slug":"coronavirus-pandemic-amitabh-ranveer-alia-ayushmann-and-others-ask-fans-to-win-this-waragainstvirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी ने कलाकारों की टोली के साथ बताए कोरोना से बचने के उपाय, इस वीडियो को आप भी जरूर साझा कीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी ने कलाकारों की टोली के साथ बताए कोरोना से बचने के उपाय, इस वीडियो को आप भी जरूर साझा कीजिए
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ, आलिया, अनिल और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े कलाकारों को लेकर कोरोना से बचाव का एक सराहनीय वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के सूत्रधार अमिताभ बच्चन हैं। गुरुवार को ही महाराष्ट्र पुलिस ने राहत इंदौरी की तस्वीर के साथ हिंदी में एक सतर्कता संदेश जारी किया था जिसके मराठी में न होने के चलते उसे खूब ट्रोल किया गया।
2 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले वाले राज्य महाराष्ट्र में लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने की महाराष्ट्र सरकार की शुक्रवार की पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट और शिल्पा शेट्टी कोरोना से बचने के तरीके बता रहे हैं।
3 of 4
सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स का बनाया ये वीडियो शुक्रवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है। मुंबई में फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग मंगलवार से पूरी तरह बंद है। सूर्यवंशी और 83 जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो चुकी है। कोरोना के चलते डिजनी ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस की लॉन्चिंग भी भारत में टाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कान्स फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फिल्मों और कार्यक्रमों पर भी कोरोना का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां जेम्स बॉन्ड- नो टाइम टू डाई और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीजिंग तारीख बदल दी गई है तो वहीं कान्स जैसे भव्य आयोजनों को भी टाल दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।