कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आम से लेकर खास तक इस महामारी के शिकार हो चुके हैं। बीते दिनों अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अब हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
कोरोना संक्रमित हुए गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी खुद एसपी बालासुब्रमण्यम ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। साथ ही एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने करीबियों को भी बोला है कि वह भी कोविड-19 की जांच करवा लें।
एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कहा, 'दो-तीन दिन से मैं अस्वस्थ महसूस कर रहा था। सीने में जकड़न थी। इसके बाद सर्दी-जुखाम और बुखार हो गया। मैं इसे हल्के में नहीं लेना चाहता था जिसके बाद मैंने अस्पताल जाकर टेस्ट करवाया। डॉक्टर्स ने कहा कि यह मेरे अंदर कोरोना के हल्के लक्षण हैं और मुझे घर में ही देखभाल करने के लिए कहा, लेकिन परिवार वाले चिंतित थे जिसकी वजह से मैंने खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया।'
A post shared by SP Balasubrahmanyam (@ispbofficial) on
अपने फैंस और करीबियों के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम ने कहा, 'मेरे लिए कोई चिंता न करे मैं ठीक हूं बस थोड़ा बहुत खांसी-जुखाम है जो जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।' आपको बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड के शानदार गायकों में से एक हैं। उन्होंने अभिनेता सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों के गाने गए हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया, साजन और हम आपके हैं कौन सहित कई अन्य फिल्मों के लिए गाने गए हैं।
बात करें कोरोना वायरस की तो देश में इसका प्रकोप लगातार जारी है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख को पार कर गया है। बुधवार को कोरोना के 52,509 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार सातवां दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 12 लाख 82 हजार के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में छह लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।
पढ़ें: CBI के पास पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का केस, दिवंगत अभिनेता की बहन ने दिया ऐसा रिएक्शन